फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Favourite Zodiac Sign: इन 3 राशि के लोगों पर हमेशा बनी रहती हैं सूर्य की कृपा

Thu, 24 Apr 2025 06:26 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 24 Apr 2025 06:26 AM IST
सार

सूर्य को सबसे खास ग्रह माना गया है और उन्हें ज्योतिष में ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। वह आत्मा, अधिकार, सम्मान, नेतृत्व गुण और पिता के कारक माने जाते हैं। 

विज्ञापन
Lord Surya Dev Favourite Zodiac Sign Suriya Dev Ki Priya Rashi Konsi Hai
Surya Favourite Zodiac Sign - फोटो : adobe stock

Surya Dev Favourite Zodiac Sign: ज्योतिष शास्त्र में नौ ग्रह मौजूद हैं, जिन्हें नवग्रह भी कहा जाता है। इन ग्रहों में सूर्य, बुध, चंद्रमा, मंगल, बृहस्पति, शुक्र, शनि और राहु-केतु का नाम शामिल है। हालांकि राहु और केतु को "छाया ग्रह" माना गया है। ये सभी अपने विशेष स्वभाव के लिए जाने जाते हैं। ग्रहों के इन प्रभावों से सभी 12 राशियों पर इसका असर पड़ता है। इस दौरान सूर्य को सबसे खास ग्रह माना गया है और उन्हें ज्योतिष में ग्रहों के राजा का दर्जा प्राप्त है। वह आत्मा, अधिकार, सम्मान, नेतृत्व गुण और पिता के कारक माने जाते हैं।



व्यक्ति की कुंडली में उनकी स्थिति जीवन पर गहरा प्रभाव डालती है। यदि कुंडली में सूर्य मजबूत न हो, तो व्यक्ति के आत्मविश्वास में कमी आने लगती हैं और वह कई तरह की समस्याएं भी झेलता है। परंतु कुछ राशियों पर ग्रहों के राजा सूर्य की सदा कृपा बनी रहती हैं और यह सभी क्षेत्र में तरक्की भी करते हैं। आइए इन लकी राशि वालों के नाम जानते हैं।

Lord Surya Dev Favourite Zodiac Sign Suriya Dev Ki Priya Rashi Konsi Hai
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि सूर्य की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। - फोटो : अमर उजाला

मेष राशि
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि सूर्य की प्रिय राशि में से एक है। इस राशि के जातकों पर उनकी सदैव कृपा बनी रहती हैं। सूर्य के प्रभाव से इनके आत्मविश्वास में वृद्धि और भाग्य बदलता है। समाज में मान-सम्मान मिलता है और ये लोग अपनी मेहनत और लगन से सभी कार्यों में सफलता हासिल करते हैं। 

Lord Surya Dev Favourite Zodiac Sign Suriya Dev Ki Priya Rashi Konsi Hai
सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं और इन जातकों पर वह हमेशा मेहरबान रहते हैं। - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं और इन जातकों पर वह हमेशा मेहरबान रहते हैं। सूर्य के प्रभाव से सिंह राशि के लोगों को व्यापार, करियर, निवेश और शिक्षा में मनचाहे परिणाम मिलते हैं। इस राशि के जातक आत्मविश्वास माने जाते हैं और इनके नेतृत्व गुण इन्हें समाज में मान-सम्मान दिलाते हैं। इस राशि के लोगों का स्वयं पर बहुत अच्छा नियंत्रण होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Surya Dev Favourite Zodiac Sign Suriya Dev Ki Priya Rashi Konsi Hai
सूर्य के प्रभाव से धनु राशि के लोग व्यवसाय और अध्ययन में सफल होते हैं। वह आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमाते हैं। - फोटो : अमर उजाला

धनु राशि
सूर्य के प्रभाव से धनु राशि के लोग व्यवसाय और अध्ययन में सफल होते हैं। वह आत्मविश्वास से भरपूर होने के कारण शिक्षा क्षेत्र में भी अच्छा नाम कमाते हैं। सरकारी कार्यों का भी इन्हें लाभ मिलता है। अगर यह किसी नए काम को करना चाहते हैं, तो सूर्यदेव के आशीर्वाद से उसमें आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। ज्योतिषियों के मुताबिक सूर्य उपासना के लिए रविवार का दिन सबसे अच्छा माना गया है। यदि धनु राशि वाले इस दिन सूर्य को जल देते हैं, तो कई तरह के लाभ मिल सकते हैं।

Masik Shivratri 2025: किस दिन रखा जाएगा अप्रैल माह में मासिक शिवरात्रि का व्रत? जानें तिथि, पूजा विधि और भोग
Akshay Tritiya Muhurat: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने से घर में आती है समृद्धि, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
 



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed