फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

महात्मा बुद्घ नहीं यहां पर जोगीर बाबा कहिए, दिया था आखिरी उपदेश

Thu, 11 May 2017 06:08 PM IST
amarujala.com- written by: किरण सिंह
amarujala.com- written by: किरण सिंह Updated Thu, 11 May 2017 06:08 PM IST
विज्ञापन
 last words of mahatma buddha

विश्वभर में बौद्घ धर्म के संस्‍थापक को महात्मा बुद्घ या गौतम बुद्घ के नाम से जाना जाता है, लेकिन भारत के एक ऐसा गांव है जहां उन्हें जोगीर बाबा ने नाम से जाना जाता है और उनके इसी नाम से उस गांव का नाम जोगिया गांव पड़ गया। यह गांव है महात्मा बुद्घ के महापरिनिर्वाण स्‍थान कुशीनगर के पास। यहां महात्मा बुद्घ ने अपने जीवन का आखिरी उपदेश भी दिया था।  यही नहीं यहां इनका एक ऐसा मंदिर भी है जहां इनकी खास प्रतिमा है।

 last words of mahatma buddha

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में महात्मा बुद्घ ने अपने जीवन का आखिरी उपदेश ‌दिया था और इसके बाद यहीं पर महापरिनिर्वाण हुआ। बुद्घ पूर्णिमा के मौके पर यहां करीब एक माह का मेला लगता है, जहां बौद्घ अनुयायी ही नहीं हिन्दु भी पूजा करने आते हैं।

 last words of mahatma buddha

यहां पर महापरिनिर्वाण मंदिर में बुद्घ की खास प्रतिमा है, जो छठी सदीं में खुदाई के दौरान मिली थी। गौतम बुद्घ की छह फीट लंबी लेटी हुई प्रतिमा है जो हमेशा चुनरी से ढ़की रहती है। प्रतिमा का सिर्फ चेहरा ही दिखाई देता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 last words of mahatma buddha

कुशीनगर में पास जोगीया जनूबी पट्टी में भी एक अति प्राचीन मंदिर है, जहां बुद्घ की बहुत पुरानी मूर्ति खंडित अवस्‍था में हैं। इस गांव के लोग इस मूर्ति को जोगीर बाबा कहते है।

विज्ञापन
 last words of mahatma buddha

महापरिनिर्वाण मंदिर से 1.5 किमी. दूर रामाभर स्तूप है, माना जाता है कि यह स्तूप उसी स्‍थान पर है जहां महात्मा बुद्घ को 483 ईसा पूर्व दफनाया गया था।  प्राचीन बौद्घ लेखों में इस स्तूप को मुकुट बंधन चैत्य का नाम  दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed