फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत और पूजा के नियम

Fri, 15 Aug 2025 11:25 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 15 Aug 2025 11:25 AM IST
सार

जन्माष्टमी के व्रत से जुड़े कुछ खास नियम बताए जाते हैं, जिनका पालन करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025: Do’s and Don’ts Fasting and Puja Rules Vrat Niyam
Janmashtami 2025 जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी का पर्व हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है। यह पर्व न केवल अधर्म पर धर्म की जीत का प्रतीक है, बल्कि प्रेम, भक्ति और आस्था का भी संदेश देता है। यद पर्व भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को मनाया जाता है। 



Krishna Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त किस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जानें व्रत और पूजा की सही तिथि
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं ये प्रसाद, खुद पधारेंगे श्रीकृष्ण

इस वर्ष श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को पड़ रही है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और मध्य रात्रि में भगवान कृष्ण के जन्म के समय विधिवत पूजा करके व्रत का पारण करते हैं। धार्मिक ग्रंथों में इस व्रत से जुड़े कुछ खास नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से व्रत का फल कई गुना बढ़ जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस दिन क्या करना चाहिए और किन चीजों से परहेज करना चाहिए।

Krishna Janmashtami 2025: Do’s and Don’ts Fasting and Puja Rules Vrat Niyam
जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : adobe stock
जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं?
  • इस दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और मन में व्रत का संकल्प लें।
  • इस पूरे दिन संयम और पवित्रता बनाए रखें।
  • फलाहार व्रत रखने वाले जातक इस दिन फल, दूध, दही, साबूदाना, कुट्टू के आटे से बने व्यंजन आदि खा सकते हैं।
Krishna Janmashtami 2025: Do’s and Don’ts Fasting and Puja Rules Vrat Niyam
जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • वहीं निर्जला उपवास रखने वाले इस दिन पूरी किसी भी अन्य और जल को ग्रहण करने से बचें।
  • दिन में सोने से भी बचें।
  • व्रत के दौरान अन्न और नमक का सेवन न करें। साथ ही तामसिक भोजन से भी दूरी बनाए रखें।
  • रात 12 बजे के बाद श्रीकृष्ण जन्म के पश्चात ही व्रत का पारण करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025: Do’s and Don’ts Fasting and Puja Rules Vrat Niyam
जन्माष्टमी व्रत में क्या करें और क्या नहीं? - फोटो : Adobe Stock
  • भगवान कृष्ण की पूजा सुबह और शाम दोनों समय करें।
  • इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें और न ही पूजा में काले रंग की वस्तुएं प्रयोग करें।
  • पारण करते समय सबसे पहले भोग भगवान कृष्ण को अर्पित करें उसके बाद ही स्वयं ग्रहण करें।


Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा?
Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट

 

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025: Do’s and Don’ts Fasting and Puja Rules Vrat Niyam
जन्माष्टमी का महत्व - फोटो : Adobe Stock

जन्माष्टमी का महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में जब मथुरा के राजा कंस के अत्याचार चरम पर थे और धरती पर अधर्म फैल रहा था, तब भगवान विष्णु ने अपने आठवें अवतार, श्रीकृष्ण के रूप में जन्म लिया। श्रीकृष्ण ने बचपन से ही धर्म की रक्षा और अधर्म के अंत के लिए कई लीलाएं कीं, जिनमें कंस वध प्रमुख है।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed