फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krishna Janmashtami 2025: 15 या 16 अगस्त किस दिन है कृष्ण जन्माष्टमी? यहां जानें व्रत और पूजा की सही तिथि

Fri, 15 Aug 2025 06:58 AM IST
ज्योति मेहरा पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य
पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य Published by: ज्योति मेहरा Updated Fri, 15 Aug 2025 06:58 AM IST
सार

इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी कि सही तिथि को लेकर आम जनमानस भ्रम की स्थिति में है। ऐसे में आइए ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी से जानते हैं कि कृष्ण जन्माष्टमी किस दिन मनाई जाएगी...

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Updates Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra And Wishes
Krishna Janmashtami Kab Hai - फोटो : अमर उजाला

krishna janmashtami 2025: इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5252वां जन्मोत्सव मनाया जाएगा। परंपरा के अनुसार, अष्टमी तिथि और रोहिणी नक्षत्र का संयोग इस पर्व के लिए महत्वपूर्ण होता है, लेकिन इस बार अष्टमी तिथि दो दिन व्याप्त  रहेगी और रोहिणी नक्षत्र उससे अगली सुबह से आरंभ हो रहा है, जिससे व्रत की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बन गई है। 



ज्योतिषाचार्य पं.मनोज कुमार द्विवेदी ने बताया कि पंचांग गणना के अनुसार, अष्टमी तिथि 15 अगस्त को रात 11 बजकर 49 मिनट से शुरू होकर 16 अगस्त को रात 9 बजकर 34 मिनट पर समाप्त होगी। यही कारण है कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर आम जनमानस भ्रम की स्थिति में है।

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को भोग लगाएं ये प्रसाद, खुद पधारेंगे श्रीकृष्ण
Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा? 

 

Krishna Janmashtami 2025 Updates Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra And Wishes
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe Stock

कब है अष्टमी तिथि?
15 अगस्त को तिथि मध्यरात्रि से ही प्रारंभ हो रही है जबकि श्री कृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि के मध्यकाल में हुआ था। अष्टमी दोनों दिन आधी रात को व्याप्त हो तो जन्माष्टमी व्रत और पूजा दूसरे दिन किया जाता है। इस मान से उदया तिथि की अष्टमी ही मान्य है। इस व्रत में अष्टमी के उपवास और पूजन के बाद नवमी के पारण से व्रत की पूर्ति होती है। यानी पारण 17 तारीख को सुबह होगा। इसलिए 16 अगस्त को अष्टमी मान्य है। वैष्णव मत से भी अष्टमी 16 अगस्त को रहेगी।

Krishna Janmashtami 2025 Updates Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra And Wishes
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : adobe stock

शास्त्रानुसार अर्द्धरात्रि में रहने वाली तिथि अधिक मान्य होती है। किन्तु शास्त्रीय सिद्धांत अनुसार अष्टमी यदि सप्तमी विद्धा (संयुक्त) हो तो वह सर्वर्था त्याज्य होती है।

Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण
Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Updates Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra And Wishes
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe Stock
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
चूंकि 15 अगस्त को अष्टमी सप्तमी विद्धा (संयुक्त) है। अत: वह शास्त्रानुसार सर्वर्था त्याज्य है। वहीं 16 अगस्त को अष्टमी तिथि नवमीं विद्धा (संयुक्त) है, जो शास्त्रानुसार ग्राह्य है। इसलिए स्मार्त व वैष्णव सभी श्रद्धालुओं को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त 2025 को ही मनाना श्रेयस्कर रहेगा। पूजा का श्रेष्ठ समय 16 अगस्त की रात 12 बजकर 4 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक है, जो निशीथ काल कहलाता है और श्रीकृष्ण के जन्म का वास्तविक क्षण माना जाता है। 
 
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Updates Date Time Shubh Muhurat Puja Vidhi Mantra And Wishes
कृष्ण जन्माष्टमी 2025 - फोटो : Adobe Stock
रोहिणी नक्षत्र और पारण
वैष्णव परंपरा में रोहिणी नक्षत्र को भी अत्यधिक महत्व दिया जाता है। इस बार रोहिणी नक्षत्र 17 अगस्त की सुबह 4 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 18 अगस्त की सुबह 3 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। इसलिए वैष्णव भक्त 16 अगस्त की रात को पूजा करते हुए व्रत का पारण 17 अगस्त को सूर्योदय के बाद करेंगे। वहीं, स्मार्त परंपरा में सूर्योदय पर अष्टमी की उपस्थिति के आधार पर निर्णय लिया जाता है, इसलिए स्मार्त परंपरा वाले उसी दिन व्रत करके 16 अगस्त की रात में ही पारण कर लेंगे।

पं.मनोज कुमार द्विवेदी ज्योतिषाचार्य

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed