फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट

Sat, 30 Aug 2025 11:41 AM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 30 Aug 2025 11:41 AM IST
सार

राधा अष्टमी को राधा जयंती भी कहा जाता है। इस अवसर पर राधा रानी और श्रीकृष्ण की श्रद्धापूर्वक विधिवत पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं राधा अष्टमी 2025 की तिथि, मुहूर्त, पूजा सामग्री और विधि।

विज्ञापन
Radha ashtami 2025 date and time radha ashtami shubh muhurat puja vidhi puja samagri list
Radha Ashtami 2025: - फोटो : Adobe stock

Radha Ashtami 2025: हिंदू धर्म में राधा अष्टमी का विशेष महत्व है। यह पावन पर्व हर वर्ष भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है। मान्यता है कि इसी दिन श्रीराधा रानी का जन्म हुआ था, इसलिए यह दिन उन्हें समर्पित है। राधा अष्टमी को राधा जयंती भी कहा जाता है। इस अवसर पर राधा रानी और श्रीकृष्ण की श्रद्धापूर्वक विधिवत पूजा करने से साधक को उत्तम फल की प्राप्ति होती है। राधा जी का आशीर्वाद मिलने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और आध्यात्मिक उन्नति होती है।



Pitru Dosh: आप भी कर रहे हैं इन परेशानियों का सामना तो कुंडली में हो सकता है पितृ दोष, जानें उपाय
Ganesh Chaturthi 2025: जानें गणेश उत्सव के दस दिनों का महत्व और प्रत्येक दिन का भोग

Radha ashtami 2025 date and time radha ashtami shubh muhurat puja vidhi puja samagri list
राधा अष्टमी 2025 के शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik

राधा अष्टमी 2025 के शुभ मुहूर्त
अष्टमी तिथि आरंभ – 30 अगस्त 2025, 10:46 PM
अष्टमी तिथि समाप्त – 1 सितंबर 2025, 12:57 AM
मध्याह्न पूजा समय – सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:38 बजे तक (अवधि 2 घंटे 33 मिनट)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 4:29 बजे से 5:14 बजे तक
अभिजित मुहूर्त – दोपहर 11:56 बजे से 12:47 बजे तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 2:29 बजे से 3:20 बजे तक
गोधूलि मुहूर्त –शाम 6:44 बजे से 7:06 बजे तक
निशिता मुहूर्त – रात 11:59 बजे से रात 12:44 बजे तक (1 सितंबर)

Radha ashtami 2025 date and time radha ashtami shubh muhurat puja vidhi puja samagri list
राधा अष्टमी 2025 - फोटो : freepik

पूजा सामग्री
पुष्प और फूलों की माला
रोली एवं अक्षत
सुगंध और चंदन
सिंदूर
फल
केसरयुक्त खीर
राधा रानी के वस्त्र और आभूषण
इत्र
देसी घी का दीपक
अभिषेक के लिए पंचामृत

विज्ञापन
विज्ञापन
Radha ashtami 2025 date and time radha ashtami shubh muhurat puja vidhi puja samagri list
राधा अष्टमी 2025 - फोटो : freepik

राधा अष्टमी पूजा विधि

  • प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें।
  • पूजा स्थान पर एक साफ चौकी रखें और उस पर राधा रानी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें।
  • उन्हें सुंदर वस्त्र पहनाकर श्रृंगार करें और षोडशोपचार विधि से पूजन आरंभ करें।

 

Ganesh Visarjan 2025: अनंत चतुर्दशी के पहले कब-कब किया जा सकता है गणपति विसर्जन? जानें शुभ मुहूर्त और तिथि

 

विज्ञापन
Radha ashtami 2025 date and time radha ashtami shubh muhurat puja vidhi puja samagri list
राधा अष्टमी 2025 - फोटो : Adobe stock
  • राधा रानी के मंत्रों का जाप करें तथा उनकी कथा का पाठ या श्रवण करें।
  • अंत में आरती करें और केसर वाली खीर सहित भोग अर्पित करें।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed