फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर केक काटना सही या गलत, जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा?

Wed, 13 Aug 2025 02:56 PM IST
ज्योति मेहरा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 13 Aug 2025 02:56 PM IST
सार

अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या जन्माष्टमी पर केक काटकर श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाना परंपरागत दृष्टि से उचित है? इस विषय पर संत प्रेमानंद जी महाराज ने अपना स्पष्ट मत देते हुए मार्गदर्शन किया है। आइए जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज ने इस पर क्या कहा...

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Can cake be cut on Janmashtami, know the views of Premanand Ji Maharaj
जन्माष्टमी पर केक काटना सही है या नहीं? - फोटो : Amar Ujala

Janmashtami Cake Cutting: हिंदू धर्म में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व माना जाता है, जिसे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष यह पावन पर्व 16 अगस्त को मनाया जाएगा। भक्त इस दिन भगवान श्रीकृष्ण का सोलह श्रृंगार करते हैं, उन्हें सुंदर वस्त्र, आभूषण और फूलों से सजाते हैं तथा विशेष पूजन और भोग अर्पित करते हैं। आज कल कई लोग इस दिन केक काटकर भी श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाते हैं। लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या यह परंपरागत दृष्टि से उचित है? इस विषय पर संत प्रेमानंद जी महाराज ने अपना स्पष्ट मत देते हुए मार्गदर्शन किया है। आइए जानते हैं प्रेमानंद जी महाराज ने इस पर क्या कहा...



Radha Ashtami 2025: कब है राधा अष्टमी 2025? जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि से लेकर सामग्री की लिस्ट
Krishna Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर करें श्रीकृष्ण के 108 नामों का जाप, हर मनोकामना होगी पूर्ण
Krishna Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण ने सीखी थी 64 दिनों में 64 कलाएं, जानिए क्या थी वो कलाएं

Krishna Janmashtami 2025 Can cake be cut on Janmashtami, know the views of Premanand Ji Maharaj
जन्माष्टमी पर केक काटना सही है या नहीं? - फोटो : Instagram

जन्माष्टमी पर केक काटना सही है या नहीं?
वृंदावन धाम में अपने प्रवचनों से भक्तों को प्रेरित करने वाले प्रेमानंद महाराज सोशल मीडिया पर भी लोगों को मार्गदर्शित करते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर उनकी एक वीडियो काफी वायरल हो रही है, जिसमें एक भक्त ने यही सवाल पूछा, कि जन्माष्टमी पर केक काटकर ठाकुर जी का जन्मदिन मनाना सही है या नहीं?

Krishna Janmashtami 2025: कृष्ण जन्माष्टमी पर करें अपनी राशि के अनुसार दान, मिलेगी विशेष कृपा
Aja Ekadashi 2025: अगस्त में कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, पारण का समय और लाभ

Krishna Janmashtami 2025 Can cake be cut on Janmashtami, know the views of Premanand Ji Maharaj
प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : https://www.instagram.com/bhajanmarg_official/

प्रेमानंद महाराज का दृष्टिकोण
प्रेमानंद जी महाराज ने इस सलाल पर कहा कि अधिकतर बेकरी में अंडा युक्त और अंडा रहित दोनों तरह के केक बनते हैं। ऐसे में शुद्धता की गारंटी नहीं होती। ऐसे केक का पूजा में इस्तेमाल उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग धार्मिक विधि-विधान से अनजान होते हैं, वे अपनी सुविधा अनुसार तरीकों का चयन कर लेते हैं। लेकिन भोग में ऐसे किसी भी पदार्थ का उपयोग नहीं करना चाहिए जो अभक्ष्य (धर्मशास्त्रों के अनुसार वर्जित) हो।

यहां देखें वीडियो

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Astroo (@astroo_knowledge)


विज्ञापन
विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Can cake be cut on Janmashtami, know the views of Premanand Ji Maharaj
सात्विक भोग  - फोटो : adobe stock

सात्विक भोग 
प्रेमानंद महाराज बताते हैं कि जन्माष्टमी पर भगवान को वही भोग लगाना चाहिए जो सात्विक हो। उन्होंने कहा कि यदि श्रद्धा से घर पर एक रोटी पर घी लगाकर भी भोग लगा दिया जाए, तो श्रीकृष्ण प्रसन्न हो जाएंगे। पूजा में घर पर बनाए गए प्रसाद, जैसे पंचामृत, माखन-मिश्री, हलवा, पूरी, लड्डू या अन्य पारंपरिक व्यंजन, अधिक स्वीकार्य माने जाते हैं।

विज्ञापन
Krishna Janmashtami 2025 Can cake be cut on Janmashtami, know the views of Premanand Ji Maharaj
प्रेमानंद जी महाराज - फोटो : Instagram

प्रेमानंद जी महाराज ने यह भी कहा कि यदि वास्तव में जन्माष्टमी को उत्सव की तरह मनाना चाहते हैं, तो वृंदावन आकर मनाएं। इस प्रकार, जन्माष्टमी पर केक काटने की बजाय पारंपरिक और सात्विक भोग से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाना ही धार्मिक दृष्टि से सही माना गया है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed