{"_id":"5e3803e08ebc3e4af74d216e","slug":"know-the-benifits-of-different-types-of-hanuman-ji-statue","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जानिए हनुमान जी की अलग- अलग मुद्राओं से कौन सा आर्शिवाद मिलता है","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
जानिए हनुमान जी की अलग- अलग मुद्राओं से कौन सा आर्शिवाद मिलता है
Tue, 04 Feb 2020 02:48 PM IST
योगेश जोशी
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: योगेश जोशी
Updated Tue, 04 Feb 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
hanuman ji
- फोटो : hanuman ji
हनुमान जी अजर- अमर है और कलयुग में हनुमान जी की साधना सबसे सरल, सुगम एवं शीघ्र फलदायक है। हनुमत जी की उपासना करने से अनिष्ट ग्रहों के प्रकोप से भी मुक्ति मिल जाती है। बजरंग बली की साधना करने से तमाम तरह के रोग, भय और संकट दूर होते हैं और सुख और समृद्धि का आशीर्वाद बना रहता है। आज हम आपको बताते हैं अलग-अलग दिशाओं वाली हनुमान जी की मूर्ति या फोटो की पूजा से क्या फल मिलता है।
hanuman
- फोटो : hanuman
उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो
- घर में उड़ते हुए हनुमान जी की फोटो लगाकर पूजा करने पर बजरंग बली से जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में सफलता एवं उन्नति का आशीर्वाद प्राप्त होता है। हनुमत साधक में निरंतर आगे बढ़ने के प्रति उत्साह और साहस का संचार होगा।
hanuman
- फोटो : hanuman
प्रभु श्री राम का भजन करते हुए हनुमान की फोटो
- जिस घर में श्री हनुमान जी द्वारा प्रभु श्री राम का सुमिरन-भजन करते हुए फोटो की पूजा होती है, उस घर के लोगों में हमेशा भक्ति और विश्वास का संचार होता रहता है। यही ईश भक्ति साधक का कल्याण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानजी
पर्वत उठाए हुए श्री हनुमान जी की फोटो
- जिस घर में पर्वत उठाए हुए हनुमान जी की पूजा होती है, उस घर के हनुमत भक्त पर बजरंग बली की कृपा से साहस, बल, विश्वास और जिम्मेदारी का विकास होता है। ऐसा हनुमत भक्त बगैर किसी डर के सभी संकटों का सामना बहादुरी से करता है। नतीजतन, वह सभी क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करता है।
विज्ञापन
हनुमान मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
पंचमुखी हनुमान जी की फोटो
- जिस घर में पंचमुखी हनुमानजी की मूर्ति या फोटो की पूजा होती है, उस घर में सुख-समृद्धि का वास होता है और उस घर के लोगों के उन्नति मार्ग में आनी वाली सभी बाधाएं स्वत: दूर हो जाती हैं। पंचमुखी हनुमान जी की पूजा करने से शत्रु बाधा, बीमारी व मन मुटाव दूर होता है।