फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kharmas 2026 Ending: किस दिन समाप्त हो रहा है खरमास? जानें कब से दोबारा शुरू होंगे मांगलिक कार्यक्रम

Thu, 09 Apr 2026 07:43 AM IST
Jyoti Mehra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Mehra Updated Thu, 09 Apr 2026 07:43 AM IST
सार

Kharmas End Date 2026: इस साल खरमास 15 मार्च से शुरू हुआ था, जो करीब एक महीने तक रहता है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही इसका समापन हो जाएगा। इसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।

विज्ञापन
Kharmas End Date 2026 Surya Gochar In Mesh Vivah Shubh Muhurat 2026
खरमास समापन कब? - फोटो : Amar Ujala

Kharmas 2026 Ending Date: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि उचित समय पर किए गए कार्य सफल और फलदायी होते हैं। इसी संदर्भ में जब सूर्य देव गुरु ग्रह बृहस्पति की राशियों धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो खरमास की शुरुआत होती है। यह अवधि वर्ष में दो बार आती है। इस साल खरमास 15 मार्च से शुरू हुआ था, जो करीब एक महीने तक रहता है। 14 अप्रैल को सूर्य के मेष राशि में प्रवेश करते ही इसका समापन हो जाएगा। इसके बाद सभी शुभ और मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जाते हैं।



Laadu Gopal Sewa Niyam: दो लड्डू गोपाल घर में रखें या नहीं? जानिए सही तरीका और नियम
Kalashtami April 2026: 9 या 10 अप्रैल किस दिन रखा जाएगा वैशाख कालाष्टमी व्रत? जानिए पूजा विधि और उपाय

Kharmas End Date 2026 Surya Gochar In Mesh Vivah Shubh Muhurat 2026
कब खत्म हो रहा है खरमास? - फोटो : Adobe Stock

कब खत्म हो रहा है खरमास?
पंचांग के अनुसार,14 अप्रैल 2026 को सुबह 9 बजकर 38 मिनट पर सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा।

खरमास में क्यों टालते हैं शुभ कार्य?
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार जब सूर्य गुरु की राशियों में होता है, तब गुरु ग्रह की स्थिति कमजोर मानी जाती है। इसी कारण इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन, जनेऊ और अन्य संस्कारों जैसे शुभ कार्यों से परहेज किया जाता है। साथ ही नया कारोबार शुरू करना, दुकान खोलना, संपत्ति या वाहन खरीदना भी इस दौरान शुभ नहीं माना जाता।
 

Kharmas End Date 2026 Surya Gochar In Mesh Vivah Shubh Muhurat 2026
अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त - फोटो : अमर उजाला

अप्रैल 2026 के विवाह मुहूर्त
खरमास खत्म होने के बाद अप्रैल में कई विवाह के लिए शुभ तिथियां मौजूद हैं। इस महीने 15, 20, 21, 25, 26, 27, 28 और 29 अप्रैल को विवाह के लिए शुभ दिन माने गए हैं।

मई-जुलाई 2026 विवाह मुहूर्त

  • मई में विवाह के लिए 1, 3, 4, 8, 9, 10, 15, 16, 17, 21, 22 और 23 तारीखें शुभ हैं।
  • जून में 2, 3, 4, 5, 11, 12, 14, 23, 24 और 30 तिथियां अनुकूल हैं।
  • जुलाई में 1, 5, 6, 7 और 15 तारीख को विवाह के शुभ योग बन रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Kharmas End Date 2026 Surya Gochar In Mesh Vivah Shubh Muhurat 2026
अप्रैल-जुलाई गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त - फोटो : freepik
अप्रैल-जुलाई गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त
  • अप्रैल में 20 तारीख को गृह प्रवेश के लिए अच्छा मुहूर्त है।
  • मई में 4, 8 और 13 तारीख उपयुक्त मानी गई हैं।
विज्ञापन
Kharmas End Date 2026 Surya Gochar In Mesh Vivah Shubh Muhurat 2026
अप्रैल-जुलाई गृह प्रवेश के शुभ मुहूर्त - फोटो : Adobe Stock
  • जून में 24, 26 और 27 तारीख शुभ हैं।
  • जुलाई में 1, 2 और 6 तारीख को गृह प्रवेश किया जा सकता है।




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed