फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Janmashtami 2022: जानिए क्यों यमुना में ही रहता था कालिया नाग, भगवान श्री कृष्ण से हारने के बाद कहां गया

Thu, 11 Aug 2022 06:55 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Thu, 11 Aug 2022 06:55 AM IST
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Know Interesting Facts About Kaliya Naag And Shri Krishna
जानिए क्यों युमना में ही रहता था कालिया नाग - फोटो : iStock
Janmashtami 2022: भगवान श्रीहरि ने धरती पर कंस के आतंक से लोगों को मुक्त कराने के लिए श्री कृष्ण के रूप में जन्म लिया था। पुराणों के मुताबिक, भगवान श्री कृष्ण श्रीहरि विष्णु के आठवें अवतार थे। श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रात्रि 12 बजे हुआ था। इसलिए हर साल भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है। भगवान श्री कृष्ण के भगवान विष्णु का अवतार होने से इस पर्व का विशेष महत्व है।


द्वापरयुग में उनका जन्म हुआ था इसलिए उन्हें इस युग का सर्वश्रेष्ठ पुरुष कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण अपनी लीलाओं के लिए जाने जाते हैं, क्योंकि उन्होंने राक्षसों और कंस के मारने तक कई लीलाएं की थीं। जन्माष्टमी के नजदीक आते ही उनकी लीलाओं की चर्चाएं तेज हो जाती हैं। उनकी लीलाओं में कालिया नाग को मारना भी शामिल है। इस जन्माष्टमी के मौके पर हम आपको भगवान श्री कृष्ण और कालिया नाग से जुड़ी रोचक कहानियां बताएंगे। 
Janmashtami 2022 Know Interesting Facts About Kaliya Naag And Shri Krishna
जानिए क्यों युमना में ही रहता था कालिया नाग - फोटो : iStock

पौराणिक कथा के मुताबिक, भगवान श्री कृष्ण के पिता का नाम वसुदेव था औ उनकी मात का नाम देवकी था। वसुदेव और देवकी के विवाह के बाद आकाशवाणी हुई कि कंस का वध उसकी बहन का आठवा पुत्र करेगा। भगवान श्री कृष्ण का कंस मामा था। इसके बाद उसने वसुदेव और देवकी को कारागार में डाल दिया। इसके बाद उसने अपनी बहन देवकी के 6 बच्चों का मार दिया। शेषनाग देवकी के सातवें पुत्र के रूप में जन्म लेने वाले थे। लेकिन जब देवकी के गर्भ में शेषनाग आए तो उनका गर्भपात हो गया जो देवताओं की एक योजना थी। उन्होंने देवकी के सातवें पुत्र यानी शेषनाग को वसुदेव की पहली पत्नी रोहिणी के गर्भाशय में स्थापित कर दिया। बलराम ने देवकी की सातवी संतान के रूप में जन्म लिया था। श्रीहरि ने देवकी के आठवें पुत्र के रूप में जन्म लिया। 

Janmashtami 2022 Know Interesting Facts About Kaliya Naag And Shri Krishna
जानिए क्यों युमना में ही रहता था कालिया नाग - फोटो : iStock

इसके बाद वसुदेव ने गोकुल में नंद और यशोदा के घर भगवान श्री कृष्ण को पहुंचा दिया। यशोदा ने भगवान श्री कृष्ण का पालन पोषण किया। भगवान विष्णु के आठवें अवतार के रूप में जन्म लेने वाले श्री कृष्ण बचपन से ही बहुत नटखट थे और वह अपनी लीलाएं दिखाना शुरू कर दिए थे। भगवान श्री कृष्ण अपने दोस्तों के साथ गांव में सभी का मक्खन चुराकर खा जाते थे। एक बार श्री कृष्ण की शरारतों से परेशान होकर यशोदा ने ओखली से बांध दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Know Interesting Facts About Kaliya Naag And Shri Krishna
जानिए क्यों युमना में ही रहता था कालिया नाग - फोटो : iStock
बचपन में भगवान श्री कृष्ण एक बार मिट्टी खा रहे थे और माता यशोदा ने देख लिया। इसके बाद उन्होंने श्री कृष्ण से मुंह खोलने के लिए कहा, तो पूरे ब्रह्मांड का दर्शन करा दिया। भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं में गोपियों के साथ रासलीला, गोवर्धन पर्वत की कहानी, कंस का वध, कालिया नाग का वध प्रमुख रूप से शामिल है। 

 
विज्ञापन
Janmashtami 2022 Know Interesting Facts About Kaliya Naag And Shri Krishna
जानिए क्यों युमना में ही रहता था कालिया नाग - फोटो : Istock
भगवान श्री कृष्ण की प्रसिद्ध लीलाओं में कालिया नाग का वध शामिल है। कंस ने कालिया नाग से श्री कृष्ण को मारने के लिए कहा था। भगवान श्री कृष्ण यमुना नदी के किनारे अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान गेंद यमुना नदी में चली गई। भगवान श्री कृष्ण के मित्रों ने उनको गेंद लाने के लिए यमुना में भेज दिया और कालिया नाग नदी में अपने परिवार के साथ रहता था। नदी में जाने के बाद श्री कृष्ण को कालिया नाग मिला। इसके बाद भगवान श्री कृष्ण ने जहरीले कालिया नाग का मर्दन करते हैं। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed