फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक संन्यासी होते हुए वात्स्यायन ने ऐसे लिखा था कामसूत्र

Sat, 18 Jan 2020 06:20 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: रुस्तम राणा Updated Sat, 18 Jan 2020 06:20 AM IST
interesting facts of vatsyayana who wrote kamasutra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Rohit Jha

वात्स्यायन ऋषि ने कामसूत्र ग्रंथ तीसरी शताब्दी के मध्य में लिखा था। संभोग और कामुक क्रिया पर लिखा गया कामसूत्र ग्रंथ इतना प्रासंगिक हैं कि उसकी चर्चा आज भी होती है और भविष्य में भी होती रहेगी। जहां आज भी भारतीय सभ्य समाज में सेक्स को लेकर इतनी मुखरता से बातचीत नहीं की जाती है, जरा सोचिए, एक संन्यासी होते हुए उन्होंने उस काल परिस्थिति में कामुकता के विषय को बड़ी सजहता लिख दिया था।

interesting facts of vatsyayana who wrote kamasutra
प्रतीकात्मक तस्वीर

कौन थे वात्स्यायन ऋषि?
वात्स्यायन भारत वर्ष के महान ऋषि थे। उनका जन्म गुप्त वंश के समय का माना जाता है। महर्षि वात्स्यायन ने कामसूत्र में न केवल दाम्पत्य जीवन का श्रृंगार किया है वरन कला, शिल्पकला एवं साहित्य को भी संपदित किया है। इतिहासकारों में वात्स्यायन के नाम और उनके जीवनकाल को लेकर मतभेद हैं। कुछ इतिहासकार मानते हैं कि नीतिसार के रचयिता कामंदक, जो कि चाणक्य के प्रधान शिष्य थे, वे ही वात्स्यायन ऋषि थे। वहीं सुबन्धु द्वारा रचित वासवदत्ता में कामसूत्र के रचनाकार का नाम 'मल्लनाग' बताया गया है। यानि वात्स्यायन का एक नाम मल्लनाग भी था।

interesting facts of vatsyayana who wrote kamasutra
प्रतीकात्मक तस्वीर

ब्रह्मचारी थे कामसूत्र के रचनाकार वात्स्यायन
कामसूत्र ग्रंथ जिसमें कामुक विषय का गहन ज्ञान निहित है, उसके रचनाकार वात्स्यायन स्वयं ब्रह्मचारी और एक संन्यासी थे। इसके बावजूद भी उन्हें कामुक विषय की गहन समझ थी। कहा जाता है कि वात्स्यायन ने कामसूत्र, वेश्यालयों में जाकर देखी गई मुद्राओं को नगरवधुओं और वेश्याओं के अनुभवों को लिखा। कामुकता विषय को उन्होंने कई नए और खूबसूरत आयाम दिए हैं। बनारस में लंबा वक्त बिताने वाले वात्स्यायन ऋषि बहुत ज्ञानी, दार्शनिक और चारों वेदों के ज्ञाता थे। 

विज्ञापन
interesting facts of vatsyayana who wrote kamasutra
कामसूत्र

सेक्स को लेकर वात्स्यायन का विचार
इतिहासकारों के मुताबिक वात्स्यायन को लगा कि कामुकता के विषय पर खुलकर चर्चा होनी चाहिए। उनका मानना था कि इसकी अनदेखी नहीं की जा सकती है। इस उद्देश्य से ही उन्होंने इस किताब की रचना की। उन्होंने अपने किताब के माध्यम से इस बात को सुनिश्चित करने की कोशिश की कि लोग इस संबंध में बेहतर जानकारी हासिल कर सकें।

interesting facts of vatsyayana who wrote kamasutra
कामसूत्र 3डी

कामसूत्र में क्या है?
कामसूत्र में संभोग के प्रकार और क्रियाओं से जुड़ी कई महत्वपूर्ण तथ्यों का संग्रह किया गया है। कामसूत्र के प्रति आमतौर पर लोगों की यह धारणा है कि यह केवल संभोग की क्रिया से जुड़ा विषय है। लेकिन यही वास्तविकता नहीं है। वास्तव में यदि सकारात्मक रूप से कामसूत्र को देखा जाए तो यह बेहद ही आनंददायक विषयों का संग्रह ग्रंथ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed