{"_id":"58c10f544f1c1bd87edc3f15","slug":"holi-celebration-lord-sri-krishna-birth-place","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कान्हा के माथे केसरिया गुलाल, मथुरा में मचा होली का धमाल","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
कान्हा के माथे केसरिया गुलाल, मथुरा में मचा होली का धमाल
Thu, 09 Mar 2017 02:14 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
Updated Thu, 09 Mar 2017 02:14 PM IST
विज्ञापन
1 of 8
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
भगवान श्रीकृष्ण को केसर से बना रंग लगाकर वृंदावन में परम्परागत होली का आगाज हो गया। इस मौके पर पूरा मथुरा होली केे रंग में डूबा दिखाई दिया। होली सीजन में मथुरा के विभिन्न मंदिर सहित कई जगह पर होली की झलकियां देखेने को मिली।
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर बुधवार को रंगभरनी एकादशी के अवसर पर लठामार होली का आयोजन किया गया। ब्रज के साथ राजस्थान, हरियाणा से आए कलाकारों ने मंच पर रसिया और नृत्य के साथ होली के रंग भरे। कार्यक्रम की शुरूआत ब्रज वंदना से हुई।
आसमान से उड़ा गुलाल, लाल भए बदरा
2 of 8
- फोटो : amar ujala
श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर आसमान से उड़ते रंग और गुलाल ने संपूर्ण वातावरण को होलीमय कर दिया। हर तरफ रंग ही रंग था। अभी श्रीकृष्ण जन्मस्थान के लीला मंच पर चरकुला नृत्य और फूलों की होली का आनंद बरस रहा था कि रावल से आए हुरियारे और हुरियारिनों की लाठियों की गड़गड़ाहट अचानक सुनाई देने लगी। रंग गुलाल बरसने लगा।
आम और खास सभी होली के रंग में
3 of 8
- फोटो : amar ujala
देखते ही देखते कुछ ही पलों में आम और खास सभी होली के रंग में रंग गए। हुरियारिनों की लाठियां हुरियारों पर बरसने लगीं।होली का यह रंग श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर शाम छह बजे तक यूं ही बरसता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुर द्वारिकाधीश से भक्तों ने खेली होली
4 of 8
- फोटो : amar ujala
रंगभरनी एकादशी पर ठाकुर द्वारिकाधीश कुंज में बिराजे और भक्तों ने उनके साथ होली खेली। इस दौरान जमकर गुलाल उड़ाया गया। टेसू और गुलाब के फूलों से महक रहे कुंज में राजभोग दर्शन के बाद हजारों श्रद्धालुओं ने होली खेली। इस दौरान चांदी की पिचकारी से भक्तों पर भी रंग बरसाया गया।
विज्ञापन
केशवदेव मंदिर में भक्तों ने खेली होली
5 of 8
holi
- फोटो : amar ujala
जन्मस्थान के निकट प्राचीन केशवदेव मंदिर में रंगभरनी एकादशी को लट्ठमार होली हुई। आसपास के घरों से निकली हुरियारिनों ने जमकर होली खेली। इस दौरान जमकर गुलाल उठाया गया। होली के बाद केशवदेव जी के दर्शन भी किए।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।