Hanuman Ji Ke Mantra: हनुमान जी कलयुग के देवता कहे जाते हैं। इनकी पूजा, आराधना और उपवास के लिए मंगलवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन महाबली हनुमान की आराधना करने से मारुति नंदन जल्द प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं। हनुमान जी कलयुग में जागृत और साक्षात शक्ति हैं, जिनके समक्ष कोई मायावी शक्ति नहीं टिक पाती है। इनकी पूजा से किसी भी तरह का भय या डर नहीं सताता है। ऐसे में वीर बजरंगी की कृपा पाने के लिए मंगलवार के दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना करनी चाहिए। इसके अलावा संकट मोचन हनुमान के कुछ चमत्कारी मंत्र हैं, जिनका जाप करने से भय, संकट और शत्रुओं का नाश हो जाता है। तो आइए जानते हैं हनुमान जी के प्रभावशाली मंत्रों के बारे में...
Hanuman Mantra: मंगलवार के दिन जपें हनुमान जी के ये मंत्र, सभी दुख हर लेंगे बजरंगबली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शत्रु से परेशान हैं तो इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करने से शत्रुओं पर विजय प्राप्त होता है। साथ ही उनसे उत्पन्न संकटों को दूर करने के लिए इस मंत्र को बहुक चमत्कारी माना जाता है।
ओम हं हनुमते नम:
हनुमान जी के इस मंत्र को बड़ा ही चमत्कारी माना जाता है। इस मंत्र का जाप करने से व्यक्ति को कोर्ट से जुड़े मामलों में लाभ मिलता है। इसके प्रभाव से फैसला आपके पक्ष में आ सकता है या फिर आपको कोर्ट की तरफ से कोई राहत मिल सकता है।
ओम नमो भगवते हनुमते नम:
यदि आपके घर-परिवार में हमेशा क्लेश रहता है, तो हनुमान जी के इस मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि इस मंत्र के प्रभाव से लोगों के जीवन में सुख एवं शांति आती है।
Hanuman Ashtak Path: मंगलवार को जरूर करें हनुमान अष्टक का पाठ, हर संकट दूर करेंगे संकटमोचन
मनोजवं मारुततुल्यवेगं, जितेन्द्रियं बुद्धिमतां वरिष्ठम्।
वातात्मजं वानरयूथमुख्यं, श्रीरामदूतं शरणं प्रपद्ये॥
इस मंत्र का जाप करने से भगवान हनुमान प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों को सुख एवं समृद्धि प्रदान करते हैं। साथ ही बजरंगबली अपने भक्तों की मनोकामनाओं की पूर्ति करते हैं और दुखों को दूर करते हैं।