इस साल हनुमान जयंती पर एक बहुत ही दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है जो कई दोषों को दूर कर सकता है। दरअसल इस बार 9 साल बाद शनिवार को हनुमान जयंती पड़ रही है जो बेहद खास है। जिन दोषों की बात हम कर रहे हैं वो शनि और मंगल के दोष हैं। ज्योतिषियों के अनुसार मंगल ग्रह के स्वामी हनुमान जी और शनि ग्रह के स्वामी शनिदेव हैं और दोनों ही एक साथ धनु राशि में विद्यमान हैं।
9 सालों बाद हनुमान जयंती पर बन रहा शुभ संयोग, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा लाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इसलिए इस साल हनुमान जयंती पर हनुमान जी की पूजा से दोनों पाप ग्रहों के दोषों एक साथ दूर किया जा सकता है। लेकिन इसके लिए आपको करना क्या होगा और किन राशियों को इस शुभ संयोग का सबसे ज्यादा फल मिलेगा ये जानने के लिए आगे की स्लाइड्स पढ़ें-
ये दो चीजें चढ़ाने से होगा फायदा-
शास्त्रों के अनुसार हनुमान जयंती के दिन हनुमान बाबा को लंगोट और सिंदूर चढ़ाएं तो आपका मंगल ही मंगल होगा। अगर आप हनुमान जी को लंगोट और सिंदूर चढ़ाते हैं तो हनुमान जी के साथ ही आपके मंगल और शनि ग्रह के दोष कम हो जाएंगे। यदि आपके पारिवारिक जीवन में अशांति हो तो उसे भी दूर किया जा सकता है।
ऐसे करें शनि शांति का उपाय
हनुमान जयंती आपके लिए शनि का कोप कम करने का बेहतरीन मौका लाया है।
-अगर आप चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमान जी का लेप करें तो फायदा मिलेगा। इसके साथ ही इस समय वृश्चिक, धनु, मकर राशियों पर इन दिनों शनि की साढ़ेसाती चल रही और वृष व कन्या राशि वालों पर ढैय्या का प्रभाव है।
-तो आप तुलसी के 108 पत्ते लेकर उस पर श्रीराम लिखें और इसकी माला बनाकर हनुमान जी को चढ़ाएं। शनि के दुष्प्रभाव कम होंगे और हनुमान जी प्रसन्न होंगे।
-अगर आपके पास तुलसी का पौधा नहीं है तो आप पीपल के पत्तों पर श्रीराम लिख जल में प्रवाहित करेंगे तो भी वह आपके लिए शुभ फलदायी होगा।
इन राशियों को होगा लाभ
मिथुन राशि
हनुमान जी की कृपा से आपका आने समय हर्षोल्लास में बीतेगा। पिछले कुछ दिनों से व्यापार में चली आ रही परेशानी भी बजरंग बली हर लेंगे। आप धनसंपत्ति के मामलों में भी भाग्यशाली रहेंगे और गृहस्थ जीवन में सुख की वर्षा होगी।