फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra: गंगा दशहरा पर नहीं कर सकते गंगा स्नान तो करें ये उपाय, पितृ होंगे प्रसन्न

Wed, 04 Jun 2025 12:19 PM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Wed, 04 Jun 2025 12:19 PM IST
सार

गंगा दशहरा पर हर किसी के लिए गंगा तट तक जाकर स्नान करना संभव नहीं होता। ऐसे में जो लोग पितृ तर्पण नहीं कर पा रहे हैं, वे घर बैठे भी कुछ उपायों के जरिए अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।
 

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Upay Astro Remedies To Please Ancestors
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : adobestock

Ganga Dussehra 2025: जल्द ही गंगा दशहरा का शुभ पर्व आने वाला है, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राजा भगीरथ ने अपने पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए कठोर तप किया था, जिसके फलस्वरूप मां गंगा धरती पर अवतरित हुई थीं। इस कारण से गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व माना जाता है। ऐसा विश्वास है कि इस दिन गंगा में स्नान करने और दान-पुण्य करने से न केवल मनोकामनाएं पूरी होती हैं, बल्कि पूर्वज भी संतुष्ट होते हैं। हर किसी के लिए गंगा तट तक जाकर स्नान करना संभव नहीं होता। ऐसे में जो लोग पितृ तर्पण नहीं कर पा रहे हैं, वे घर बैठे भी कुछ उपायों के जरिए अपने पितरों को प्रसन्न कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसके लिए क्या उपाय किए जा सकते हैं।



June Pradosh Vrat 2025: जून महीने में किस दिन रखा जाएगा प्रदोष व्रत? जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर दुर्लभ योग में करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी
Kawad Yatra 2025: कब से शुरू होगी कांवड़ यात्रा? जानें सावन महीने की सही तिथि और महत्व

Ganga Dussehra 2025 Upay Astro Remedies To Please Ancestors
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : adobestock

गंगा दशहरा 2025
इस वर्ष गंगा दशहरा 5 जून को मनाया जाएगा। इस दिन गंगा जल से स्नान करके मां गंगा की पूजा करनी चाहिए। इससे पुराने पापों का नाश होता है और इच्छाएं पूरी होती हैं।

Premanand Ji Maharaj: शरीर पर भगवान के टैटू बनवाना सही या गलत? जानें प्रेमानंद जी महाराज ने क्या कहा
Naag Panchami 2025: इस साल कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त
 

Ganga Dussehra 2025 Upay Astro Remedies To Please Ancestors
गंगा दशहरा 2025 - फोटो : Amar Ujala

मान्यता है कि गंगा दशहरा पितरों की शांति के लिए अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन पिंडदान, तर्पण, दान, श्राद्ध और दीपदान जैसे कर्मों से पितृ संतुष्ट होते हैं और घर में सुख-समृद्धि आती है।

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में पानी पिलाने का क्या है धार्मिक महत्व, जानें क्यों किया जाता है जल दान

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Upay Astro Remedies To Please Ancestors
घर पर ही पितरों को प्रसन्न करने का उपाय - फोटो : adobe stock

घर पर ही पितरों को प्रसन्न करने का उपाय
यदि आप किसी कारणवश गंगा स्नान नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता न करें। ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए एक आसान उपाय बताया गया है। गंगा दशहरा के दिन अपने स्नान के जल में गंगाजल मिलाएं और फिर स्नान करें। इसके बाद काले तिल और सफेद फूल लेकर पितरों को अर्पित करें और ‘पितृ चालीसा’ का पाठ करें।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Upay Astro Remedies To Please Ancestors
घर पर ही पितरों को प्रसन्न करने का उपाय - फोटो : freepik

संध्या के समय पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और पितरों के नाम से दीपदान करें। ऐसा करने से घर बैठे ही पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है और पितृ प्रसन्न होकर आशीर्वाद प्रदान करते हैं, जिससे परिवार में शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed