फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Naag Panchami 2025: इस साल कब मनाई जाएगी नाग पंचमी? जानिए तिथि और शुभ मुहूर्त

Sat, 24 May 2025 07:29 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Sat, 24 May 2025 07:29 AM IST
सार

हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है।

विज्ञापन
Naag Panchami 2025 Date Subh Tithi Muhurat Nag Panchami Kab Hai
नाग पंचमी 2025: कब है? - फोटो : adobe stock
Naag Panchami 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार हर वर्ष सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को नाग पंचमी का त्योहार पूरी श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाता है। इस दिन नाग देवता और भगवान शिव की विशेष पूजा की जाती है। मान्यता है कि इस पावन अवसर पर पूजा करने से कालसर्प दोष से मुक्ति मिल सकती है। नाग पंचमी के पर्वों पर रसोई में रोटी बनाना वर्जित होता है।


नाग पंचमी 2025: कब है?
सावन शुक्ल पंचमी तिथि इस वर्ष 28 जुलाई की रात 11:24 बजे शुरू होकर 30 जुलाई की रात 12:46 बजे तक चलेगी। इस आधार पर नाग पंचमी का पर्व मंगलवार, 29 जुलाई 2025 को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा का सबसे उत्तम समय प्रातः 05:41 बजे से 08:23 बजे तक रहेगा।
 

Jyeshtha Month 2025: ज्येष्ठ माह में पानी पिलाने का क्या है धार्मिक महत्व, जानें क्यों किया जाता है जल दान

Somvati Amavasya 2025: पितृ दोष से मुक्ति के लिए जेष्ठ सोमवती अमावस्या पर करें इन मंत्रों का जाप




 
Naag Panchami 2025 Date Subh Tithi Muhurat Nag Panchami Kab Hai
नाग पंचमी पर करें ये शुभ कार्य - फोटो : adobe stock

इस दिन करें ये शुभ कार्य
नाग पंचमी के दिन नाग देवता के साथ-साथ भगवान शिव की आराधना करना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है। इस दिन शिवलिंग पर कच्चे दूध से अभिषेक करना लाभकारी होता है। इसके अलावा ज़रूरतमंदों को अन्न, वस्त्र या धन का दान करने से भी शुभ फल प्राप्त होते हैं।

Naag Panchami 2025 Date Subh Tithi Muhurat Nag Panchami Kab Hai
नाग पंचमी पर करें ये शुभ कार्य - फोटो : adobe stock

जिन व्यक्तियों की कुंडली में कालसर्प दोष होता है, उन्हें इस दिन विशेष रूप से नाग देवता की पूजा करनी चाहिए और उनके बीज मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से इस दोष के दुष्प्रभावों से राहत मिलने की संभावना होती है।

 

Nautapa 2025: इन 9 दिनों में न करें ये 9 काम, सेहत और सुख-शांति पर पड़ सकता है बुरा असर

Morning Astro Tips: सूर्योदय से पहले महिलाएं जरूर करें ये उपाय, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
Naag Panchami 2025 Date Subh Tithi Muhurat Nag Panchami Kab Hai
नाग पंचमी पूजा मंत्र - फोटो : adobe stock
नाग पंचमी पूजा मंत्र -
1. 
सर्वे नागाः प्रीयन्तां मे ये केचित् पृथ्वीतले।
ये च हेलिमरीचिस्था येऽन्तरे दिवि संस्थिताः॥

ये नदीषु महानागा ये सरस्वतिगामिनः।
ये च वापीतडगेषु तेषु सर्वेषु वै नमः॥
विज्ञापन
Naag Panchami 2025 Date Subh Tithi Muhurat Nag Panchami Kab Hai
नाग पंचमी पूजा मंत्र - - फोटो : adobe stock
2. ॐ भुजंगेशाय विद्महे, सर्पराजाय धीमहि, तन्नो नाग: प्रचोदयात्।।
3. ॐ नगपति नम:
ॐ व्याल नम:
ॐ अहि नम:
ॐ विषधर नम:
ॐ शैल नम:
ॐ भूधर नम:
ॐ सर्पाय नमः
 

May Masik Shivratri 2025: विवाह में आ रही है अड़चनें तो मासिक शिवरात्रि पर करें ये खास उपाय

Shani Pradosh Vrat 2025: शनि प्रदोष व्रत में करें ये आसान उपाय, मिलेगी शिव जी और शनिदेव की कृपा




डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस लेख में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed