फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ganga Dussehra 2025: गंगा दशहरा पर दुर्लभ योग में करें ये उपाय, कभी नहीं होगी धन की कमी

Fri, 30 May 2025 07:25 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 30 May 2025 07:25 AM IST
सार

Astro Remedies on Ganga Dussehra: गंगा दशहरा के दिन मां गंगा के अवतरण की खुशी में स्नान और पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन किए गए शुभ कर्म और उपाय जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाते हैं।

विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Date Upay Astro Remedies During Shubh Yog Ganga Dussehra Ke Upay
गंगा दशहरा पर करें ये उपाय - फोटो : adobe stock

Ganga Dussehra Par Kare Ye Upay: गंगा दशहरा का पर्व ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है। इस दिन को मां गंगा के धरती पर अवतरण का पावन दिवस माना जाता है, इसलिए इसे गंगा दशहरा कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से व्यक्ति के समस्त पाप नष्ट हो जाते हैं और आत्मा को शुद्धि प्राप्त होती है। लाखों श्रद्धालु इस दिन गंगा के तट पर एकत्र होकर आस्था के साथ स्नान और पूजा-अर्चना करते हैं।


Numerology: मूलांक 7 वाले जातकों के लिए सबसे अच्छे जीवनसाथी साबित होते हैं इन तारीखों को जन्मे लोग
इस शुभ अवसर पर यदि व्यक्ति स्नान करने के बाद कुछ विशेष धार्मिक उपाय करता है, तो उसका जीवन सुख-समृद्धि से भर सकता है। गंगा दशहरा के दिन दान-पुण्य, विशेष मंत्र जाप और व्रत रखने से भाग्य को सकारात्मक दिशा मिलती है। मां गंगा की कृपा से जीवन की कठिनाइयां दूर होती हैं और मन को शांति मिलती है। इसलिए यह पर्व न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि आत्मिक उन्नति और शुद्धि का अवसर भी प्रदान करता है।
Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र का गोचर, इन राशियों के प्रेम और वैवाहिक जीवन में बढ़ेंगी परेशानियां

Ganga Dussehra 2025 Date Upay Astro Remedies During Shubh Yog Ganga Dussehra Ke Upay
गंगा दशहरा पर करें ये उपाय - फोटो : adobe stock

गंगा दशहरा तिथि 

  •  ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि आरंभ:  4 जून, बुधवार, रात्रि 11: 54 मिनट पर 
  •  ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि समाप्त: 5 जून, गुरुवार, रात्रि 02:16 मिनट तक 

 

Ganga Dussehra 2025 Date Upay Astro Remedies During Shubh Yog Ganga Dussehra Ke Upay
गंगा दशहरा पर करें ये उपाय - फोटो : गंगा दशहरा पर करें ये उपाय

गंगा दशहरा 2025 स्नान मुहूर्त 
गंगा दशहरा स्नान करने का ब्रह्म मुहूर्त: 05 जून, प्रातः 04: 02 मिनट से लेकर प्रातः 04:42 मिनट तक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ganga Dussehra 2025 Date Upay Astro Remedies During Shubh Yog Ganga Dussehra Ke Upay
गंगा दशहरा पर करें ये उपाय - फोटो : अमर उजाला

गंगा दशहरा पर करें ये विशेष उपाय

  • एक साफ कागज पर गंगा स्त्रोत लिखें और उसे पीपल के पेड़ के नीचे गाड़ दें। इससे आर्थिक परेशानियां दूर होंगी और व्यापार में सुधार होगा।
  • गंगा नदी में स्नान करें या नहाने के पानी में गंगाजल मिलाएं। शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करें और सूर्य को तांबे के लोटे में जल, गंगाजल व कुमकुम मिलाकर अर्घ्य दें। इससे करियर में सफलता मिलेगी।
  • घर से दूर अनार का पेड़ लगाएं। मिट्टी के घड़े में जल भरकर उसमें गंगाजल डालें, दक्षिण दिशा की ओर रखें और फिर जरूरतमंद को दें। इससे आर्थिक तंगी दूर होगी और भाग्य खुलेगा।
  • पूरे घर में गंगाजल छिड़काव करें। एक नारियल पर काला धागा बांधें, शिवलिंग का अभिषेक करें और नारियल को शाम को बहते जल में प्रवाहित करें (पीछे मुड़े बिना)। इससे परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • गंगा में स्नान के बाद सुपारी, आम, जल से भरा घड़ा, फल और अन्य सामग्री का दान करें। इससे मोक्ष की प्राप्ति होती है और कष्ट दूर होते हैं।
  • गंगा स्नान के बाद माता गंगा की पूजा करें और गंगा स्त्रोत का पाठ करें। 'बृहत्यै ते नमस्ते…' मंत्र का 108 बार जाप करें। शिवलिंग का अभिषेक करें और उसका जल घर में छिड़कें। इससे स्वास्थ्य और धन की वृद्धि होती है।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed