{"_id":"7d7e6053e03adb62052bc444bd9f753e","slug":"ganesh-teeth-story","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत
Sat, 19 Sep 2015 08:21 PM IST
Updated Sat, 19 Sep 2015 08:21 PM IST
विज्ञापन
इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
गणेश जी की प्रतिमा और तस्वीरों में आपने देखा होगा कि उनके एक दांत हैं और दूसरे तरफ का दांत टूटा हुआ है। टूटा हुआ दांत गणेश जी के हाथों में मौजूद होता है। गणेश जी का दांत कैसे टूटा और क्यों गणेश जी अपने दांत को हाथ में पकड़े रहते हैं इसकी एक नहीं कई बड़ी रोचक कथा है।
इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत
2 of 5
भविष्य पुराण की कथा के अनुसार गणेश जी ने अपने नटखटपन से कुमार कार्तिकेय को परेशान कर दिया। क्रोधित होकर कार्तिक ने गणेश जी का एक दांत तोड़ दिया। जब गणेश जी ने इसकी शिकायत भगवान शिव से की तो कुमार कार्तिकेय ने दांत गणेश जी को वापस कर दिया लेकिन एक शाप भी दे दिया कि गणेश जी को अपने हाथ में हमेशा दांत पकड़े रहना होगा। अपने से दांत अलग करने पर गणेश जी भष्म हो जाएंगे।
इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत
3 of 5
दूसरी कथा यह भी है कि एक बार परशुराम जी कैलाश पधारे और उस समय भगवान शिव ध्यान में थे। गणेश जी ने परशुराम जी को शिव जी से मिलने से रोक दिया। इसके बाद परशुराम जी और गणेश जी में युद्ध होने लगा। युद्ध के दौरान परशुराम जी के फरसे से गणेश जी का एक दांत टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत
4 of 5
गणेश जी के दांत टूटने की तीसरी कथा है कि जब महर्षि वेदव्यास जी महाभारत लिखने के लिए गणेश जी से अनुरोध किया तो गणेश जी इसके लिए मान गए लेकिन एक शर्त रख दी कि महाभारत लिखते समय मेरी लेखनी रुकनी नहीं चाहिए अगर मेरी लेखनी रुकी तो मैं आगे लिखना बंद कर दूंगा। व्यास जी ने शर्त मान ली लेकिन एक शर्त उन्होंने भी रख दी कि आप मुझसे पूछे बिना एक शब्द भी नहीं लिखेंगे। गणेश जी ने व्यास जी की महाभारत जल्दी लिखने के लिए अपनी एक दांत को लेखनी बना लिया। लेकिन व्यास जी की चतुराई के कारण गणेश जी को पूरी महाभारत लिखनी पड़ी।
विज्ञापन
इस तरह टूटा गणेश जी का एक दांत और कहलाने लगे एकदंत
5 of 5
एक कथा के अनुसार गजमुखासुर नामक एक असुर से गजानन का युद्ध हुआ। गजमुखासुर को यह वरदान प्राप्त था कि वह किसी अस्त्र से नहीं मर सकता। गणेश जी ने इसे मारने के लिए अपने एक दांत को तोड़ा और गजमुखासुर पर वार किया। गजमुखासुर इससे घबरा गया और मूषक बनकर भागने लगा। गणेश जी ने इसे अपने पाश से बांध लिया और उसे अपना वाहन बना लिया।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।