Shukra Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को सौंदर्य, प्रेम, ऐश्वर्य, कला, वैवाहिक सुख और भौतिक समृद्धि का प्रतिनिधि माना गया है। जब किसी व्यक्ति की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है तो उसके जीवन में पैसों की कमी नहीं रहती, रिश्ते मधुर रहते हैं और जीवन में सुख-सुविधाओं की भरमार होती है। लेकिन अगर शुक्र अशुभ स्थिति में हो जाए, तो इंसान को ना सिर्फ आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है, बल्कि लव लाइफ, शादी और निजी रिश्तों में भी परेशानी आने लगती है। ऐसे लोग खुद को असंतुलित, अकेला और अंदर से खाली महसूस कर सकते हैं।
शुक्र देव लगभग एक साल बाद अपनी ही राशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहे हैं। 29 जून 2025 को शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ में प्रवेश करेंगे। हालांकि यह परिवर्तन सभी 12 राशियों को किसी न किसी रूप में प्रभावित करेगा, लेकिन 5 राशियां ऐसी हैं जिन्हें शुक्र की यह चाल विशेष रूप से लाभ पहुंचाएगी। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।
2 of 6
शुक्र राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय आपके लिए समृद्धि, स्थायित्व और सुख लेकर आने वाला है। आर्थिक रूप से आप खुद को पहले से कहीं अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे। व्यापार में कई नए अवसर मिल सकते हैं, और निवेश किए गए पैसे से अच्छा लाभ मिलने के संकेत हैं। घर-परिवार में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी और जीवनसाथी के साथ रिश्ते और भी मधुर होंगे। यदि आप प्रॉपर्टी खरीदने या किसी बड़े आर्थिक निर्णय की सोच रहे हैं, तो समय बिल्कुल अनुकूल है। कुल मिलाकर, यह समय आपके जीवन में भौतिक और मानसिक शांति दोनों का संदेश लेकर आएगा।
3 of 6
शुक्र राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए शुक्र का यह गोचर सौभाग्य और उन्नति के नए दरवाज़े खोलेगा। जो लोग आर्थिक रूप से अस्थिरता महसूस कर रहे थे, उन्हें इस दौरान धन लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। विशेष रूप से कारोबार में लगे जातकों को नई डील्स और निवेश से अच्छा मुनाफा होगा। पारिवारिक जीवन में भी सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में गर्माहट लौटेगी और पुराने तनाव धीरे-धीरे खत्म होंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला साबित हो सकता है। जो लोग नए व्यापार की योजना बना रहे हैं, उनके लिए यह समय सौभाग्यशाली रहेगा।
4 of 6
शुक्र राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
तुला राशि
तुला राशि के जो जातक शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और आपसी समझ भी गहरी होगी। लव लाइफ में रोमांच और नयापन आएगा । कई लोग अपने पार्टनर के साथ किसी यादगार यात्रा पर भी जा सकते हैं। आर्थिक रूप से यह गोचर पैतृक संपत्ति या पारिवारिक सहयोग से अचानक धन लाभ करवा सकता है। आपका आकर्षण और आत्मविश्वास भी इस समय चरम पर रहेगा, जिससे समाज और रिश्तों में आपकी छवि और मज़बूत होगी। अविवाहितों को अच्छे रिश्तों के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
5 of 6
शुक्र राशि परिवर्तन
- फोटो : अमर उजाला
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए शुक्र का गोचर सुख-संपन्नता के द्वार खोलने जा रहा है। लंबे समय से जो लोग आर्थिक तनाव या पारिवारिक दबाव झेल रहे थे, उन्हें अब राहत मिलेगी। व्यापार में लाभ और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए नई संभावनाएं खुलेंगी। माता-पिता या किसी वरिष्ठ से अचानक धन लाभ की संभावना बन रही है, जो आपकी आर्थिक स्थिति को स्थिर करेगा। दांपत्य जीवन में भी मिठास बढ़ेगी और घर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा। आप जीवन के छोटे-छोटे सुखों को महसूस करेंगे और आपका आत्मबल भी बढ़ेगा।