Friday Shopping Tips: मां लक्ष्मी धन की देवी हैं। इनकी कृपा से ही व्यक्ति के जीवन में सुख-समृद्धि और धन-वैभव का आगमन होता है। मां लक्ष्मी की पूजा करने और उनकी कृपा पाने के लिए शुक्रवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा होती है, उन्हें जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है। यही वजह है कि शुक्रवार को मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। लेकिन यदि किसी कारण से मां लक्ष्मी रूठ जाएं तो घर में दरिद्रता आने लगती है। इसलिए शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं, जिन्हें शुक्रवार के दिन नहीं करना चाहिए। इसके अलावा कुछ चीजें भी हैं जिनकी खरीदारी शुक्रवार के दिन नहीं करनी चाहिए। इससे मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त नहीं होती है। चलिए जानते हैं शुक्रवार के दिन किन चीजों को खरीदने से बचना चाहिए...
Friday Shopping: शुक्रवार के दिन भूल से भी न खरीदें ये चीजें, नाराज हो सकती हैं मां लक्ष्मी
शुक्रवार को न खरीदें ये चीजें
शास्त्रों के अनुसार शुक्रवार के दिन पूजा-पाठ से जुड़ा सामान और किचन से जुड़ी चीजें नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही दिन प्रॉपर्टी को खरीदना या बेचना भी अशुभ माना जाता है। इसलिए कोशिश करें कि इस दिन ये काम न करें। वरना इसका अशुभ प्रभाव परिवार पर होने लगता है।
इन चीजों को खरीदने से प्रसन्न होती हैं मां लक्ष्मी
शुक्रवार के दिन संगीत, सजावट, कला, सौंदर्य और गैजेट्स का सामान खरीदना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आप सफेद या सिल्वर कलर के वाहन और नए कपड़े भी खरीद सकते हैं। मान्यता है कि इन चीजों को खरीदने से परिवार पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
Guru Purnima 2023: इस साल कब है गुरु पूर्णिमा? जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि
शुक्रवार को न करें ये काम
इस दिन किसी से भी पैसों का लेन-देन नहीं करना चाहिए, क्योंकि शुक्रवार के दिन पैसे उधार देने या फिर लेने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। साथ ही धन की हानि हो सकती है।
मांस-मदिरा के सेवन से बचें
शुक्रवार के दिन मांस-मदिरा के सेवन से घर में अशांति आती है। इसलिए इस दिन पूर्ण सात्विक भोजन ही करें और मांस-मदिरा का सेवन से बचें।