{"_id":"64816f484562bce40108ca2e","slug":"guruwar-niyam-avoid-doing-these-work-on-thursday-guruwar-ke-din-kya-kare-kya-nhi-2023-06-08","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Thursday Rules: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
Thursday Rules: गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
Guruwar Vrat Ke Niyam: हिंदू धर्म में गुरुवार का दिन देवगुरु बृहस्पति और श्री हरि विष्णु को समर्पित है। बृहस्पति ग्रह देवताओं के गुरु हैं। इन्हें ज्ञान, कर्म, संतान और वृद्धि का कारक माना जाते है। जिनकी कुंडली में गुरु ग्रह अच्छी स्थिति में होते हैं शुभ फल देते हैं। वहीं यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु की स्थिति कमजोर है तो उसे कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गुरु बृहस्पति की स्थिति सही करने के लिए लोग कई तरह के उपाय करते हैं। लेकिन कई बार हम जाने अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां कर देते है, जिसके कारण भी जीवन में परेशानियां आने लगती हैं। शास्त्रों में कुछ ऐसे कार्य बताए गए हैं जिन्हें गुरुवार के दिन करने की मनाही है। इससे देवगुरु बृहस्पति कमजोर होते हैं। चलिए जानते हैं उन कार्यों के बारे में...
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
- फोटो : istock
गुरुवार के दिन महिलाएं बाल न धोएं। कहा जाता है कि इस दिन जो महिलाएं बाल धोती हैं, उनकी संतान और पति दोनों के जीवन में बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही बृहस्पतिवार के दिन सिर धोने से बृहस्पति कमजोर होता है और जीवन में कई परेशानियां झेलनी पड़ती हैं।
3 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
- फोटो : iStock
गुरुवार के दिन घर में पोछा नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है और ईशान कोण का संबंध घर के छोटे सदस्यों से है। ऐसे में इस दिन घर में पोछा लगाने से बच्चों के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
- फोटो : iStock
गुरुवार के दिन नाखून भी नहीं काटने चाहिए और न ही दाढ़ी बनवानी चाहिए। शास्त्रों में ऐसा कहा गया है कि जो गुरुवार के दिन बाल और नाखून काटता है उसे देवगुरू बृहस्पति अशुभ फल देते हैं।
विज्ञापन
5 of 6
गुरुवार के दिन भूलकर भी न करें ये काम, झेलनी पड़ सकती है आर्थिक तंगी
- फोटो : Pixabay
इस दिन केले के फल का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस दिन केले के पेड़ की पूजा की जाती है और केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इस दिन केला खाने से बचें।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।