फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Guru Purnima 2023: गुरु पूर्णिमा आज, जानें तिथि, महत्व और पूजा विधि

Mon, 03 Jul 2023 09:56 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Mon, 03 Jul 2023 09:56 AM IST
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Kab Hai Know Date Time Tithi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला

Guru Purnima 2023 Date, Puja Muhurat, Importance : आषाढ़ माह की पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। इसी दिन महर्षि वेद व्यास जी का जन्म हुआ था। गुरु पूर्णिमा को वेदव्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। महर्षि वेद व्यास जी ने ही पहली बार मानव जाति को चारों वेदों का ज्ञान दिया था, इसलिए महर्षि वेदव्यास जी को प्रथम गुरु माना जाता है। हिंदू धर्म में गुरु को भगवान से भी श्रेष्ठ माना जाता है, क्योंकि गुरु ही भगवान के बारे में बताते हैं और भगवान की भक्ति का मार्ग दिखाते हैं। ऐसे में प्रत्येक वर्ष आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि को आषाढ़ पूर्णिमा, व्यास पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा के तौर पर बड़े ही उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। चलिए जानते हैं इस साल गुरु का शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि...


 

Chaturmas 2023: इस दिन से मांगलिक कार्यों पर लग जाएगी रोक, नवंबर तक टाल दें सभी शुभ काम 
 
Guru Purnima 2023 Kab Hai Know Date Time Tithi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : amar ujala

गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि 
पंचांग के अनुसार इस साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 2 जुलाई 2023 को रात में 8 बजकर 21 मिनट से हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 3 जुलाई, 2023 शाम 5 बजकर 08 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार इस साल गुरु पूर्णिमा 3 जुलाई 2023, सोमवार के दिन मनाई जाएगी। 


 
Guru Purnima 2023 Kab Hai Know Date Time Tithi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला

गुरु पूर्णिमा पूजा विधि 

  • गुरु पूर्णिमा वाले दिन गुरु की पूजा की जानी चाहिए। 
  • इस दिन सुबह सबसे पहले स्नानादि के बाद साफ कपड़े पहनें। 
  • फिर अपने घर के पूजा स्थल में लगे देवी-देवताओं की प्रतिमा को प्रणाम करते हुए उनकी विधिवत रूप से पूजा-अर्चना करें। 
  • इसके बाद पूजा स्थल पर रखें अपने गुरु की तस्वीर को माला फूल अर्पित कर उनका तिलक करें। 
  • पूजन के बाद अपने गुरु के घर जाकर उनका पैर छूकर आशीर्वाद जरूर लें।

Vidur Niti: अंधकार की ओर ले जाती हैं व्यक्ति की ये 5 आदतें, आज ही कर लें सुधार 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Kab Hai Know Date Time Tithi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock

गुरु पूर्णिमा पूजन सामग्री 
इस दिन पूजन में पान का पत्ता, पीला कपड़ा, पीला मिष्ठान, नारियल, पुष्प, इलायची, कर्पूर, लौंग व अन्य सामग्री शामिल करें। इन चीजों के बिना गुरु पूर्णिमा की पूजा अधूरी मानी जाती है। 


 
विज्ञापन
Guru Purnima 2023 Kab Hai Know Date Time Tithi Shubh Muhurat and Importance in Hindi
गुरु पूर्णिमा 2023 तिथि, महत्व और पूजा विधि - फोटो : iStock

गुरु पूर्णिमा का महत्व 
गुरु अपने शिष्य को सही मार्ग दिखाने का काम करते हैं। इसलिए गुरुओं के सम्मान में हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा के दिन ये पर्व मनाया जाता है। ऐसे में गुरु पूर्णिमा के दिन अपने गुरुओं और बड़ों का आशीर्वाद लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed