फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Friday Astrology Remedies: शुक्रवार के दिन करें ये अचूक उपाय, खुश होंगी मां लक्ष्मी, पैसों से भरी रहेगी तिजोरी

Thu, 03 Apr 2025 03:01 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Thu, 03 Apr 2025 03:01 PM IST
सार

अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रहे हैं तो इन चमत्कार उपायों को कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं।

विज्ञापन
Friday Astrology Remedies Do these surefire remedies on Friday Maa Lakshmi will be happy
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी का माना जाता है। शुक्रवार को धन, ऐश्वर्य और समृद्धि की देवी मां लक्ष्मी का विशेष दिन माना जाता है। यह दिन उन लोगों के लिए बेहद शुभ होता है, जो आर्थिक समृद्धि, करियर में उन्नति और सुख-शांति की कामना करते हैं। अगर आप भी लंबे समय से आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान चल रहे हैं तो इन चमत्कार उपायों को कर अपनी आर्थिक स्थिति को सुधार सकते हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको छोटे-छोटे, लेकिन उन अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे कर आप अपनी किस्मत का ताला खोल सकते हैं।

Friday Astrology Remedies Do these surefire remedies on Friday Maa Lakshmi will be happy
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

माता लक्ष्मी की पूजा करने से दूर होगा आर्थिक संकट
माता लक्ष्मी की पूजा करना हर व्यक्ति के लिए काफी जरूरी है। बगैर उनकी पूजा किए धन की प्राप्ति करना काफी कठिन है। इसलिए आप विधिपूर्वक उनकी पूजा करें, जिससे आपके जीवन में समृद्धि का द्वार खुल जाएगा। याद रखें कि जब भी माता लक्ष्मी की आप पूजा करें सफेद या फिर गुलाबी वस्त्र धारण कर के ही करें। इसके अलावा श्री सूक्त का पाठ करें और 11 दीपक जलाएं। इस उपाय को करने से घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Friday Astrology Remedies Do these surefire remedies on Friday Maa Lakshmi will be happy
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

घर की कन्याओं का पूजन करें
कहते हैं कि छोटी-छोटी कन्याएं स्वयं मां लक्ष्मी का ही रूप होती हैं। अगर आप उनका पूजन करते हैं और उन्हें प्रसन्न रखते हैं तो आपके घर में धन और सौभाग्य की कभी भी कमी नहीं आएगी और आपका जीवन मंगलमय ही बीतेगा। याद रखें कि जब भी कन्याओं को भोजन कराएं, उसके साथ  सफेद या गुलाबी वस्त्र, मिठाई और दक्षिणा भेंट करें।  उनका आशीर्वाद लें और "जय माँ लक्ष्मी" का उच्चारण करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Friday Astrology Remedies Do these surefire remedies on Friday Maa Lakshmi will be happy
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

 चांदी का सिक्का है उपयोगी
अगर आप लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं तो धन में स्थिरता लाने के लिए शुक्रवार को यह उपाय जरूर करें। मां लक्ष्मी या श्री यंत्र अंकित चांदी का सिक्का खरीदें। इसे लाल या सफेद कपड़े में लपेटकर अपनी तिजोरी या पर्स में रखें। हर शुक्रवार इसे धूप-दीप दिखाकर पूजन करें।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed