फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलता है मोक्ष

Fri, 11 Mar 2016 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Mar 2016 05:04 PM IST
विज्ञापन
famous ancient sarovars in india
कैलाश मानसरोवर

प्राचीन काल के कुछ सरोवर आज भी मौजूद हैं। जानें इन सरोवरों का ऐतिहासिक महत्व।


कैलाश मानसरोवर: इस सरोवर के बारे में कहा जाता है कि यहां माता पार्वती स्नान करती हैं। पौराण‌िक कथाओं के अनुसार, यह सरोवर ब्रह्माजी मन से उत्पन्न हुआ था। इस सरोवर के पास ही कैलाश पर्वत है जो भगवान शिव का निवास स्‍थान माना जाता है। बौद्ध धर्म में भी इसे पवित्र माना जाता है।

इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलता है मोक्ष

famous ancient sarovars in india
नारायण सरोवर

नारायण सरोवरः गुजरात के कक्ष जिले के लखपत तहसील में स्थित यह सरोवर भगवान का विष्‍णु का सरोवर माना जाता है। भागवत पुराण में इस सरोवर की चर्चा है और यहां पर कई प्राचीन ऋषियों के आने के प्रसंग मिलते हैं।

इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलता है मोक्ष

famous ancient sarovars in india
पंपा सरोवर

पंपा सरोवरः मैसूर के कंपी के निकट बसे अलेगुंदी गांव को रामायण कालीन किष्किधां माना जाता है। यहां से कुछ दूर आगे जाने पर पहाड़ों में कुछ जीर्णशीर्ण मंदिर और गुफाएं मिलती हैं जिनमें से एक सबरी गुफा है। कहा जाता है कि भगवान राम यहीं पर सबरी से मिले थे। यहीं पर सबरी के गुरु मतंग रिषि के नामका एक वन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलता है मोक्ष

famous ancient sarovars in india
पुष्कर सरोवर

पुष्कर सरोवर: राजस्‍थान में अजमेर से 14 किमी दूरी पर स्थित इस सरोवर के पास भगवान ब्रह्मा जी ने स्वयं यज्ञ किया था। यहां पर ऋषि विश्वामित्र के यज्ञ करने की भी बात कही जाती है। कथाओं में यह भी कहा गया है कि भगवान राम ने अपने पिता राजा दशरथ के श्राद्ध यहीं पर किए थे।

विज्ञापन

इन पांच सरोवरों में स्नान करने से मिलता है मोक्ष

famous ancient sarovars in india
बिंदु सरोवर

बिंदु सरोवरः यहां पर प्राचीन काल में कर्दम ऋषि का आश्रम था। कर्दम ऋषि ने यहां पर 10 हजार वर्ष तपस्या किया था। यह अहमदाबाद से उत्तर में 130 किमी दूरी पर है। इसका वर्णन ऋग्वेद में भी मिलता है। कथाओं में कहा गया है कि यहां पर ऋष‌ि परुशुराम ने अपनी मां का श्राद्ध किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed