{"_id":"5749a4144f1c1b544b690aa7","slug":"dream-meaning-in-ramcharitmanas","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रामचरित मानस के अनुसार किसने कौन सा सपना देखा, क्या है उसका मतलब","category":{"title":"Religion","title_hn":"धर्म","slug":"religion"}}
रामचरित मानस के अनुसार किसने कौन सा सपना देखा, क्या है उसका मतलब
Tue, 31 May 2016 03:37 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 31 May 2016 03:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
श्री रामचरित मानस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
सपनों द्वारा भविष्य जानने की विद्या प्राचीन काल से चली आ रही है। लोग सपनों से भविष्य में होने वाली घटनाओं का अंदाजा लगाते थे इसलिए रामचरित मानस में कई ऐसे प्रसंग आए हैं जब रामायण के पात्रों ने सपने देखे और उन सपनों का फल जल्दी ही लोगों के सामने आया।
रामचरित मानस के अनुसार किसने कौन सा सपना देखा, क्या है उसका मतलब
2 of 7
राम
एक प्रसंग में जिक्र मिलता है कि भगवान राम अपने वनवास के दौरान सपना देखते हैं कि दशरथ जी आकाश मार्ग से दक्षिण दिशा की ओर चले जा रहे हैं। भगवान राम इस सपने से बहुत चिंतित हो जाते हैं कि कहीं उनके पिता के साथ कुछ बुरा तो नहीं हुआ है। कुछ ही दिनों बाद उन्हें संदेश मिलता है कि पुत्र शोक में दशरथ जी की मृत्यु हो गई है। इस सपने द्वारा रामचरित मानस में बताया गया है दक्षिण दिशा की ओर यात्रा देखना मृत्यु सूचक है।
रामचरित मानस के अनुसार किसने कौन सा सपना देखा, क्या है उसका मतलब
3 of 7
भरत रामायण
रामचरित मानस में जिक्र आया है कि जब दशरथ जी की मृत्यु हुई उन दिनों भरत शत्रुघ्न अपने मामा के घर गए थे। दशरथ जी की मृत्यु और भगवान राम के वन जाने की घटना का संकेत उन्हें सपने में मिल रहा था। इस घटना का जिक्र करते हुए रामचरित मानस में लिखा है 'अनुरथ अवध अरंभउ जब तें, कुसगुन होहिं भरत कहुं तब तें।। देखहिं राति भयानक सपना। जागि करहिं कटु कोटि कलपना।। बिप्र जेवॉइ देहिं दिन दाना। सिव अभिषेक करहिं बिधि नाना।। भरत जी शत्रुघ्न से कहते हैं कि उन्हें बुरे सपने आ रहे हैं सपनों बुरे प्रभाव को दूर करने के लिए ब्राह्ममणों को भोजन करवाओ और दान दो।
विज्ञापन
विज्ञापन
रामचरित मानस के अनुसार किसने कौन सा सपना देखा, क्या है उसका मतलब
4 of 7
राम भरत
एक अन्य सपने का जिक्र करते हुए रामचरित मानस में लिख गया है देवी सीता एक अशुभ सपना देखती हैं और भगवान राम से कहती हैं 'उहॉं रामु रजनी अवसेषा। जागे सीयॅं सपन अस देखा।। सहति समाज भरत जनु आए। नाथ बियोग ताप तन ताए।। सकल मलिन मन दीन दुखारी। देखीं सासु आन अनुहारी।। सुनि सिय सपन भरे जल लोचन। देखीं सासु आन अनुहारी।। सनि सिय सपन भरे जल लोचन। भए सोचबस सोच बिमोचन।। लखन सपन यह नीक न होई। कठनि कुचाह सुनाइहि कोई।। सीता कहती हैं उन्होंने माताओं को उदास देखा है और भरत के साथ मिलने आए हैं।
विज्ञापन
रामचरित मानस के अनुसार किसने कौन सा सपना देखा, क्या है उसका मतलब
5 of 7
राम सीता
भगवान राम लक्ष्मण से कहते हैं देवी सीता का सपना कुछ अशुभ का संकेत है। सपने का फल कुछ दिनों में सामने भी आता है जब भरत जी के साथ सभी माताएं श्री राम से मिलने वन में आती हैं। इस सपने के अनुसार विधवा वेष और चेहरे पर उदासी देखना अशुभ फल का सूचक है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।