फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मां का निवास स्थान है यहां, साल भर लगा रहता है तांत्रिकों का ताता

Sat, 05 Oct 2019 10:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Sat, 05 Oct 2019 10:38 AM IST
विज्ञापन
dakshineswar kali temple and kalighat temple kolkata
kali temple
पूरी दुनिया में देवी भगवती के अलग-अलग रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में मुख्य रूप से मां काली की आराधना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कोलकाता मां काली का निवास स्थान है और उन्हीं के नाम पर इस जगह का नाम कोलकाता पड़ा। कोलकाता में मां के 2 प्रसिद्ध मंदिर हैं। आज हम आपको संक्षपित में इन मंदिरो के बारें में बताते हैं। 

 
dakshineswar kali temple and kalighat temple kolkata
छोटी काली जी मंदिर - फोटो : amar ujala

दक्षिणेश्वर काली मंदिर 
दक्षिणेश्वर काली मंदिर हुगली नदी के तट पर बसा है और यह मंदिर माता के 51 शक्तिपीठों में से हैं। मान्यताओं के अनुसार जब विष्णु भगवान ने मां सती के शव के टुकड़े किए थे तब इस स्थान पर माता की दाएं पांव की चार उंगलियां गिरी थीं। इस मंदिर को मां काली का दिव्य धाम भी कहा जाता है।  भक्तों के लिए यह स्थान किसी सिद्ध स्थान से कम नहीं है। भारत के महानतम देवी तीर्थों में दक्षिणेश्वर काली मंदिर की गणना की जाती हैं।


 

dakshineswar kali temple and kalighat temple kolkata
काली

दक्षिणेश्वर काली मंदिर दो मंजिला मंदिर है और नौ गुंबदों पर बना हुआ है। इन गुंबदों पर खड़े लगभग सौ फीट ऊंचे मंदिर के गर्भगृह में मां काली की सुंदर मूर्ति है और यहां काली मां की मूर्ति लेटे हुए भगवान शिव की छाती पर खड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dakshineswar kali temple and kalighat temple kolkata
काली

कालीघाट मंदिर 
कालीघाट मंदिर कोलकाता में काली मां का दूसरा सिद्ध मंदिर है। यहां की काली प्रतिमा मुख काले पत्थरों से निर्मित है। जिह्वा, हाथ और दांत सोने से मढ़े हुए हैं। यह जगह काली मां के भक्तों के लिए सबसे बड़ा मंदिर है।


 
विज्ञापन
dakshineswar kali temple and kalighat temple kolkata
tantrik

इन मंदिरो में तांत्रिको का लगा रहता है ताता
कोलकाता के ये दोनों मंदिर तांत्रिकों के लिए काफी महत्वपूर्ण तीर्थ है और उनका यहां साल भर आना-जाना लगा रहता है। यहां सैकड़ों तांत्रिक पूरे भारत से आ कर काली मां की पूजा करते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed