फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: इन पांच लोगों पर कभी नहीं करना चाहिए विश्वास, आ सकता है प्राणों पर संकट

Sat, 27 Mar 2021 06:21 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 27 Mar 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti there are five things that should never  be trusted
चाणक्य नीति - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य द्वारा लिखे गए नीतिशास्त्र में जीवन के विभिन्न पहलुओं से संबंधित बातों के बारे में बताया गया है। ये बातें लोगो को बेहद की कठिन लगती हैं लेकिन ये बातें जीवन की सच्चाई को दर्शाती हैं और मनुष्य को जीवन में सही और गलत का निर्णय लेने में सक्षम बनाती हैं। यदि नीतिशास्त्र की बातों के सार को सही प्रकार से समझकर अपने जीवन में अनुसरण किया जाए तो व्यक्ति कई मुसीबतों से बच सकता है। आचार्य चाणक्य नें पांच ऐसे लोगों के विषय में बताया है जिनके ऊपर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए। इन लोगों पर विश्वास करने की स्थिति में आपके जीवन पर संकट भी आ सकता है।

chanakya niti there are five things that should never  be trusted
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

जिन व्यक्तियों के पास अस्त्र हो
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति पर कभी विश्वास नहीं करना चाहिए, जिसके पास अस्त्र-शस्त्र हो, समय आने पर क्रोधवश होकर ये आपका अहित कर सकते हैं। इन लोगों के साथ रहते हुए सदैव सतर्कता बरतनी चाहिए। 

chanakya niti there are five things that should never  be trusted
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
दुष्ट आचरण की स्त्री
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि दुष्ट आचरण वाली स्त्री पर कभी भी विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसी स्त्रियां समय पड़ने पर किसी का अहित करने से नहीं चूकती हैं। दुष्ट आचरण वाली स्त्री के साथ रहने और उसपर विश्वास करने से आपके प्राणों पर संकट भी आ सकता है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti there are five things that should never  be trusted
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

नाखून और सींग वाले पशु
नीतिशास्त्र के अनुसार तेज नाखून और सींग वाले पशुओं पर विश्वास नहीं करना चाहिए। ऐसे पशु कब आक्रामक हो जाएं इसका कोई भरोसा नहीं किया जा सकता है। इसलिए सींग वाले और तेज नुकीले नाखून वाले प्राणियों से सदैव सतर्क रहना चाहिए। 

विज्ञापन
chanakya niti there are five things that should never  be trusted
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

वेग के साथ बहती नदी पर
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि नदी पार करते समय उसकी गहराई और वेग का अंदाजा लगाना बेहद मुश्किल होता है, ऐसे में किसी की बातों पर विश्वास करके नदीं में भूलकर भी नहीं उतरना चाहिए। अन्यथा आपके प्राणों पर संकट आ सकता है। नदी के बारे में भलिभांति जान लेने के बाद ही उसमें उतरना चाहिए। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed