फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: जिनमें होते हैं ये चार गुण, समाज में हमेशा पाते हैं सम्मान

Mon, 21 Dec 2020 08:08 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 21 Dec 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti People who have these four qualities always get respect in society
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य बहुत ही श्रेष्ठ विद्वान थे। चाणक्य ने नीति शास्त्र में मनुष्य के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलूओं पर कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। सम्मान-प्रतिष्ठा किसी भी व्यक्ति के जीवन में सबसे कीमती चीज होती है। इसलिए व्यक्ति अपना पूरा जीवन सम्मान प्राप्त करने और उसे संभालने में लगा देता है। कोई भी व्यक्ति ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहता है जिससे समाज में उसका सम्मान कम हो। चाणक्य कहते हैं कि चार गुण ऐसे होते हैं जो अगर किसी व्यक्ति में हो तो वह अपने पूरे जीवन में हमेशा सभी से सम्मान पाता है।  

chanakya niti People who have these four qualities always get respect in society
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
सम्मान देने वाले को मिलता है सम्मान
सम्मान कभी भी छीनने से नहीं मिलता है। सम्मान प्राप्त करने के लिए हमें भी दूसरों का सम्मान करना पड़ता है। यदि आप सामने वाले को भी सम्मान देते हैं उन्हें भी समाज में सभी से सम्मान प्राप्त होता है। जो लोग दूसरों को नीचा दिखाने के कोशिश करते हैं। वे कभी सही मायने में सम्मान प्राप्त नहीं कर पाते हैं। 
 
chanakya niti People who have these four qualities always get respect in society
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो लोग करते हैं समाज हित का काम
जो लोग समाज के हित में कार्य करते हैं। जो लोग अपने ज्ञान का प्रयोग समाजहित में करते हैं। उन्हें समाज में विशेष सम्मान प्राप्त होता है।  ऐसे लोगों के द्वारा किए गए कार्य समाज में उन्हें सम्मान और प्रतिष्ठा का हकदार बनाते हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti People who have these four qualities always get respect in society
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
सत्य के मार्ग पर चलने वाले के हमेशा मिलता है सम्मान 
सत्य का मार्ग बहुत ही कठिन होता है लेकिन जो व्यक्ति जीवन में सत्य का मार्ग अपनाता है। वह समाज में हमेशा सम्मान प्राप्त करता है।
 
विज्ञापन
chanakya niti People who have these four qualities always get respect in society
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

जिम्मेदारी की भावना से मिलता है सम्मान
जो लोग अपने परिवार और समाज की जिम्मेदारियों का निर्वहन सही से करते हैं। ईमानदारी के साथ सभी जिम्मदारी निभाते हैं, उन्हें समाज में हर व्यक्ति सम्मान की दृष्टि से देखता है, क्योंकि व्यक्ति अपने गुणों और कर्मों से ही प्रतिष्ठा का पात्र बनता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed