फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chanakya Niti: ऐसे ही न करें किसी पर विश्वास, इन बातों का रखे ध्यान नहीं तो मिलेगा धोखा

Mon, 21 Dec 2020 03:26 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 21 Dec 2020 03:26 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti Keep these things in mind before trusting anyone
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य को कई विषयों की अच्छी समझ थी। उन्होंने के कई शास्त्रों की रचना की। जिनमें से नीतिशास्त्र की बातें लोगों के बीच बहुत लोकप्रिय हैं। चाणक्य नीति में मनुष्य के जीवन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का उल्लेख किया है। चाणक्य की शिक्षाएं आज के समय में भी मनुष्य के जीवन में बहुत मायने रखती हैं। नीति शास्त्र की नीतियों के सार को समझकर व्यक्ति अपने जीवन के सुखी बना सकता है। नीति शास्त्र में चाणक्य बताते हैं कि किसी भी व्यक्ति पर ऐसे ही आंखमूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए, अन्यथा आपको धोखा मिल सकता है। जिस तरह से सोने को खरीदने से पहले परखना चाहिए उसी तरह से किसी भर भरोसा करने से पहले उसे परखना आवश्यक होता है। तो चलिए जानते हैं कि किसी व्यक्ति पर विश्वास करने से पहले किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए। 



आचार्य चाणक्य कहते हैं कि किसी भी व्यक्ति को परखने के लिए भी त्याग, गुण, कर्म एवं चरित्र इन चार बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होती है। 

chanakya niti Keep these things in mind before trusting anyone
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार किसी व्यक्ति पर भरोसा करने से पहले इस बात पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है कि उसमें किसी के लिए त्याग करने की भावना है या नहीं कहने का तात्पर्य यह है कि क्या वह व्यक्ति किसी के लिए त्याग कर सकता है,क्योंकि जो व्यक्ति अपने से पहले दूसरे के सुख की चिंता करता है। उसपर भरोसा कर सकते हैं। 
 
chanakya niti Keep these things in mind before trusting anyone
Chanakya Mantra - फोटो : social media

कैसा है चरित्र
किसी भी व्यक्ति के लिए चरित्र सबसे ज्यादा मायने रखता है, इसलिए हमेशा अच्छे चरित्र वालों पर ही विश्वास करना चाहिए। अच्छे चरित्र के लोग दूसरो का भला करते हैं जबकि बुरे चरित्र के लोग अपने हित के लिए किसी को नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti Keep these things in mind before trusting anyone
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

व्यक्ति के गुण
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस जिन व्यक्ति में क्रोध, आलस्य, स्वार्थ, झूठ और घमंड जैसे अवगुण होते हैं, उन पर विश्वास नहीं किया जा सकता है। सत्य का साथ देने वाले शांतिप्रिय व्यक्ति पर भरोसा किया जा सकता है। 

विज्ञापन
chanakya niti Keep these things in mind before trusting anyone
Chanakya Mantra
व्यक्ति के कर्म

दो तरह के कर्म करने वाले व्यक्ति होते हैं अच्छे कर्म करने वाले और बुरे कर्म करने वाले। इसलिए सबसे पहले ध्यान दे कि व्यक्ति में लालच या झूठ बोलने जैसी प्रवृत्ति तो नहीं है। इस तरह के लोग भरोसे के लायक नहीं होते हैं। हमेशा अच्छे कर्म करने वालों पर ही भरोसा करना चाहिए। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed