फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: प्राप्त करना चाहते हैं लक्ष्य और आत्मिक शांति तो इन बातों को रखें ध्यान

Thu, 18 Feb 2021 07:22 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 18 Feb 2021 07:22 PM IST
विज्ञापन
Chanakya Niti motivational quotes for success in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

आचार्य चाणक्य ने अपने जीवन में विषम से विषम परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी। अपने आत्मविश्वास और बुद्धि के बल पर इतिहास की धारा को एक नया मोड़ दिया। उनके द्वारा लिखी गई नीतियों की सबसे विशेष बात ये है कि ये व्यक्ति को जीवन में हमेशा अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने और सफल होने के लिए प्रेरित करती है। सफल होने के साथ ही आचार्य चाणक्य आत्मसंतुष्टि पर भी बहुत जोर देते थे। उनका कहना था कि आत्मिक शांति से ही सच्चे सुख की अनुभूति होती है। यदि कोई व्यक्ति सफलता और शांति दोनों को प्राप्त करना चाहता है तो उसे कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए।

Chanakya Niti motivational quotes for success in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
लक्ष्य प्राप्ति के लिए कड़ा परिश्रम है आवश्यक

चाणक्य के अनुसार जो व्यक्ति कठिन परिश्रम करता है और मेहनत से कभी जी नहीं चुराता है, वह अवश्य ही एक न एक दिन अपने लक्ष्य को हासिल करता है। परिश्रम करने वाले पर हमेशा मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है। परिश्रम से प्राप्त की गई सफलता से ही व्यक्ति को संतुष्टि और आत्मिक सुख की प्राप्ति होती है।

Chanakya Niti motivational quotes for success in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
हमेशा रहें सर्तक

चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को सदैव सर्तक रहना चाहिए। सतर्क रहने से वह अपने क्षेत्र और विषय पर अच्छी पकड़ बनाकर लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है। इसके साथ ही सतर्क रहने वाला व्यक्ति संकट आने पर उसका सामना आसानी से कर पाता है। व्यक्ति को हमेशा जागृत अवस्था में रहना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Chanakya Niti motivational quotes for success in hindi
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
अध्यात्म की शक्ति 

चाणक्य के अनुसार धर्म अध्यात्म की राह पर चलने वाले का मन पवित्र रहता है। वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ईमानदारी से आगे बढ़ता है। आध्यात्म से ही आत्मिक शांति प्राप्त की जा सकती है। आध्यात्म और धर्म का मार्क व्यक्त को सही और गलत की पहचान कराता है, जिससे व्यक्ति गलत कार्यों को करने से बचता है।

विज्ञापन
Chanakya Niti motivational quotes for success in hindi
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
मौन की शक्ति को पहचानो

चाणक्य के अनुसार मौन की शक्ति बहुत बड़ी होती है। विशेष परिस्थितियों में मौन धारण करना व्यक्ति के लिए लाभप्रद होता है। मौन से कलह और विवाद नाश किया जा सकता है। कलह और विवाद से दूर रहने वाला ही अपने लक्ष्य और सुख-शांति को प्राप्त करता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed