फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें क्या होती है गोधूलि बेला, पूजा-पाठ और मांगलिक कार्यों के लिए क्यों मानी गई है शुभ

Thu, 18 Feb 2021 02:14 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 18 Feb 2021 02:14 PM IST
विज्ञापन
what is godhuli bela and konw the significance of godhuli bela
(प्रतीकात्मक तस्वीर)

कई बार आपने सुना होगा गोधूलि बेला या गोधूलि काल। यह समय पूजा पाठ और मांगलिक कार्यों को करने के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस समय में जामित्रादि दोषों का नाश हो जाता है। जामित्रादि दोष को कारण जातक को दांपत्य जीवन के सुख से वंचित रहना पड़ सकता है। इसलिए विशेष परिस्थितियों में विवाह आदि की रस्मों-रिवाजों को करने के लिए भी यह समय बहुत अच्छा माना जाता है। तो चलिए जानते हैं कि क्या होती है गोधूलि बेला और शुभ-मांगलिक कार्यों के लिए क्यों शुभ माना गया है यह समय....

what is godhuli bela and konw the significance of godhuli bela
evening - फोटो : pexel

आज के समय में जिसे संध्या समय कहा जाता है पहले के समय में उसे गोधूलि बेला कहा जाता था। गो+धूलि यानि गायों को पैर से उठने वाली धूल। इस समय सभी गाय और अन्य पशु चरने के बाद अपने घर को वापस हो रहे होते हैं। संध्या के कुछ समय पूर्व को गोधूलि बेला कहा जाता है। इस समय सूर्य डूबने वाला होता है और धरती से सूर्य की किरणें धीरे-धीरे पीछ हट रही होती हैं। पूरे आकाश पर पीली हल्की चमकदार सूर्य की किरणें होती हैं। इस समय पक्षी भी अपने घोंसलों को लौट रहे होते हैं, सभी ग्वालेजन और अन्य लोग भी पूरे दिन का कार्य करके घर को लौटते हैं तो यह समय बहुत ही आनंद और उत्साह का होता है, क्योंकि इस समय सभी लोग अपने परिजनों से मिलकर हर्ष से भर उठते हैं। इस बेला को मंगलबेला माना जाता है।

what is godhuli bela and konw the significance of godhuli bela
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
मांगलिक कार्यों के लिए क्यों माना गया है गोधूलि बेला को शुभ

महत्वपूर्ण मांगलिक कार्य जैसे विवाह आदि के लिए निकाले गए वांछित मुहूर्त में जब शुद्ध लग्न नहीं निकलता है तो इस स्थिति में गोधूलि काल को मान्यता दी जाती है। लग्न को दोषों को दूर करने के लिए यह समय बहुत उत्तम माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is godhuli bela and konw the significance of godhuli bela
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : google

गोधूलि बेला को क्यों माना गया है पूजा के लिए श्रेष्ठ समय

गोधूलि बेला यानि सूर्यास्त से कुछ देर पहले का समय। इस समय दोनों बेला का मिलन होता है। प्रकृति में एक अलग उल्लास होता है। प्राचीन समय में ऋषि-मुनि इस समय पूजन-वंदन किया करते थे। यह समय ईश्वर के वंदन का होता है। इसके अलावा पहले के समय में संध्या काल में गाय अपने घर को लौट रही होती थी। गाय को आगमन को लक्ष्मी आगमन माना जाता है। गाय में देवी-देवाताओं का वास माना जाता है, इसलिए भी यह समय ईश्वर के ध्यान और प्रार्थना का माना गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed