फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चाणक्य नीति: सफल होने पर भी न भूले ये बातें, नहीं तो ज्यादा दिन नहीं टिकती है सफलता

Thu, 31 Dec 2020 05:03 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Thu, 31 Dec 2020 05:03 PM IST
विज्ञापन
chanakya niti for success Keep these things in mind even after being successful
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

आचार्य चाणक्य के द्वारा वर्षो पहले नीतिशास्त्र में लिखी गई बातें आज के समय में भी उतना ही औचित्य रखती हैं। चाणक्य नीति मनुष्य को जीवन में सफल होने के लिए प्रेरित करती हैं। नीति शास्त्र की बातों के सार को यदि अपने जीवन में उतार लिया जाए तो व्यक्ति अपने जीवन को सफल और सुखमय बना सकते हैं। सफलता के बारे में चाणक्य नीति कहती है कि सफलता प्राप्त करना जितना कठिन होता है, उससे ज्यादा कठिन होता है उस सफलता को बनाएं रखना। सफल होने के पश्चात भी कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है अन्यथा सफलता ज्यादा दिनों तक नहीं टिकती है। जानते हैं कि सफल बने रहने के लिए किन बातों को ध्यान में रखना जरूरी होता है।

chanakya niti for success Keep these things in mind even after being successful
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

मन में न लाएं अहंकार की भावना
व्यक्ति को हमेशा अपने संघर्ष के समय को स्मरण रखना चाहिए। कुछ लोगों में सफल होने के पश्चात अहंकार की भावना आ जाती है। अहंकार के कारण वे लोग दूसरों का सम्मान नहीं करते हैं, लेकिन जो लोग ऐसा करते हैं उनकी सफलता ज्यादा देर तक नहीं टिकती है। इसलिए सफल होने के बाद भी अहंकार नहीं करना चाहिए।
 

chanakya niti for success Keep these things in mind even after being successful
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media

स्वाभाव को विनम्र और वाणी को बनाएं रखें मधुर
सफल होने के बाद भी व्यक्ति को अपने व्यव्हार और वाणी में मधुरता बनाए रखना चाहिए, ताकि दूसरों की भावनाओं को ठेस न लगे। दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। विनम्र स्वाभाव वाले लोगों को सभी पसंद करते हैं। विनम्र स्वाभाव और वाणी की मधुरता सफल व्यक्ति के गुण हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
chanakya niti for success Keep these things in mind even after being successful
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media

मानव हित के लिए कार्य करते रहें
यदि आप स्वयं सफल हैं और समाज हित के कार्यों को करने में सक्षम हैं, तो मानव हित के लिए कार्य अवश्य करने चाहिए। जो लोग मानव हित के कार्य करते हैं, उन्हें सफलता के साथ समाज में मना प्रतिष्ठा प्राप्त होती है। स्वयं सफल होने के साथ दूसरों को भी सफल बनने के लिए प्रेरित करना चाहिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed