फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शारदीय नवरात्रि 2026: नवरात्रि में किस दिन कौन सी देवी की होगी पूजा, जानें सभी रूप और मंत्र

Wed, 07 Oct 2026 05:16 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 07 Oct 2026 05:16 PM IST
सार

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि में देवी के स्वरूप के अनुसार पूजा और उनके मंत्र का जाप करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती हैं। साथ ही साधक की सभी इच्छाएं भी पूरी होती हैं।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 9 day calendar and puja mantra in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : अमर उजाला AI

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि सभी भक्तों के लिए बेहद खास माना जाता है। मान्यता है कि इस दौरान देवी मां का आगमन पृथ्वी पर होता है और वह अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। इस दौरान भक्तजन विधि-विधान से देवी मां की पूजा-अर्चना करते हैं और व्रत रखते हैं। नौ दिनों तक चलने वाले इस पर्व की खास रौनक दशहरे तक देखने को मिलती है। वहीं, नवरात्रि के नौ दिनों में देवी मां के नौ स्वरूपों की पूजा की जाती है। हर दिन देवी के अलग-अलग रूप की उपासना का विधान है। मान्यता है कि देवी के स्वरूप के अनुसार उनके मंत्र का जाप करने से विशेष फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आइए जानते हैं नवरात्रि के किस दिन कौन सी देवी की पूजा की जाएगी और उनके कौन से मंत्र का जाप करना शुभ माना जाता है।


शारदीय नवरात्रि 2026: 11 अक्तूबर को नवरात्रि का पहला दिन, जानें पूजा विधि से लेकर कलश स्थापना का मुहूर्त

Trending Videos
Shardiya Navratri 2026 9 day calendar and puja mantra in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : Amar Ujala Graphics

शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर

  • 11 अक्तूबर 2026-नवरात्रि का पहला दिन - मां शैलपुत्री पूजा, घटस्थापना
  • 12 अक्तूबर 2026 -नवरात्रि का दूसरा दिन - मां ब्रह्मचारिणी पूजा
  • 13 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का तीसरा दिन - मां चंद्रघंटा पूजा
  • 14 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का चौथा दिन - मां कूष्मांडा पूजा
  • 15 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का पांचवां दिन - मां स्कंदमाता पूजा
  • 16 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का छठा दिन - षष्ठी पूजा, मां कात्यायनी पूजा
  • 17 अक्तूबर 2026- नवरात्रि का सातवां दिन - सप्तमी पूजा, मां कालरात्रि पूजा
  • 18 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का आठवां दिन - अष्टमी पूजा
  • 19 अक्तूबर 2026 - नवरात्रि का नौवां दिन - नवमी पूजा
Shardiya Navratri 2026 9 day calendar and puja mantra in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : adobe stock
नवरात्रि नौ दिन की पूजा के मंत्र
  • मां शैलपुत्री का मंत्र- ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः
  • मां ब्रह्मचारिणी का मंत्र- ॐ ऐं ह्रीं क्लीं ब्रह्मचारिण्यै नम:
  • मां चन्द्रघण्टा का मंत्र- ॐ देवी चन्द्रघंटायै नमः
  • देवी कूष्माण्डा का मंत्र - ॐ कूष्माण्डायै नमः
  • देवी स्कंदमाता का मंत्र - ॐ स्कन्दमात्राय नमः
  • देवी कात्यायनी का मंत्र - ॐ कात्यायनै नमः
  • देवी कालरात्रि का मंत्र - ॐ कालरात्र्यै नमः
  • देवी महागौरी का मंत्र - ॐ महागौर्यै नमः
  • देवी सिद्धिदात्री का मंत्र- ॐ सिद्धिदात्र्यै नमः

करवा चौथ कब है? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त, सरगी और चंद्रोदय का समय

विज्ञापन
विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026 9 day calendar and puja mantra in hindi
Shardiya Navratri 2026 - फोटो : adobe stock
शारदीय नवरात्रि 2026 
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि 10 अक्तूबर 2026 को रात 9 बजकर 19 मिनट से शुरू होगी और 11 अक्तूबर को रात 9 बजकर 30 मिनट पर समाप्त होगी। उदयातिथि के अनुसार, शारदीय नवरात्रि का आरंभ 11 अक्तूबर 2026 से होगा। 11 अक्तूबर 2026 को घट स्थापना यानी कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 10 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 44 मिनट से दोपहर 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगा।
 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed