अंक ज्योतिष 14 जून: रविवार के लिए आपका लकी नंबर और शुभ रंग
अंक - 1
नाम अक्षर – A I J Q Y
रोजगार संबंधी समस्या समाप्त होगी। परिवार में सुख और शांति रहेगी। हो सकता है कि नौकरी-पेशा व्यक्तियों को परेशानी का सामना करना पड़े। शत्रु व विरोधी सक्रिय रहेंगे। आज किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर साथियों से चर्चा कर सकते हैं।
शुभ अंक - 20
शुभ रंग – हरा
अंक – 2
नाम अक्षर – B K R
आज आपको कड़ी चुनौती या प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ेगा। आप अपने व्यवसाय व काम पर अगर गम्भीरता से ध्यान देंगे, तो लाभ का रास्ता खुलेगा। प्रेमी से मिलना संभव होगा। छात्रों को विद्या में सफलता मिलेगी।
शुभ अंक - 14
शुभ रंग- लेमन
अंक - 3
नाम अक्षर – C G L S
इंटरव्यू काल आ सकता है। व्यापार में की गई गलती या चूक का खामियाजा आपको भुगतना पड़ेगा। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य कई बार खराब हो सकता है। कार्यक्षमता व कार्यकुशलता में कमी आएगी। आत्मविश्वास व मनोबल को ऊंचा रखें। पति-पत्नी में आपसी तालमेल अच्छा रहेगा।
शुभ अंक - 15
शुभ रंग – क्रीम
अंक – 4
नाम अक्षर – D M T
आज आपके लिए हल्की सी लापरवाही व गैर जिम्मेदाराना हरकत आपके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है। बॉस व वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से संतुष्ट नहीं होंगे। परिवार में कलह हो सकता है। विवाद न बढ़ाएं।
शुभ अंक – 12
शुभ रंग – लेमन