फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामायण और महाभारत की यह 10 बातें आपस में मिलती हैं

Wed, 13 Apr 2016 07:09 PM IST
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश झा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 13 Apr 2016 07:09 PM IST
विज्ञापन
10 similarity between ramayan and mahabharat
रामायण महाभारत

रामायण और महाभारत दो महाग्रंथ हैं और इनके ल‌िखे जाने का समय भी अलग-अलग है। एक ग्रंथ का संबंध त्रेतायुग से है जबक‌ि दूसरे का संबंध द्वापर युग है। लेक‌िन इन दोनों ग्रंथों में कुछ बातें ऐसी हैं जो काफी समान हैं और व‌िच‌ित्र भी। बस इनमें अंतर है तो पात्र और घटनाओं का।

रामायण और महाभारत की 10 समान बातें, यकीनन चौंक जाएंगे

10 similarity between ramayan and mahabharat
द्रौपदी सीता

सबसे पहले हम बात करते हैं महाभारत और रामायण की नाय‌िका की। रामायण की नाय‌िका हैं देवी सीता और महाभारत की द्रौपदी। और इन दोनों के बीच सबसे बड़ी समानता है क‌ि दोनों को लक्ष्मी का अवतार माना जाता है और दोनों ही अयोन‌िजा हैं यानी दोनों ने ही मां के गर्भ से जन्म नहीं ल‌िया है। देवी सीता भूम‌ि से प्रकट हुई हैं तो द्रौपदी अग्न‌ि से उत्पन्न हुई हैं।

रामायण और महाभारत की 10 समान बातें, यकीनन चौंक जाएंगे

10 similarity between ramayan and mahabharat
राम पांडव

नाय‌िका ही नहीं रामायण और महाभारत के नायक भी द‌िव्य पुरुष थे। भगवान राम का जन्म पुत्रकामेष्ठी यज्ञ से हुआ था जबक‌ि महाभारत के नायक पांडव देवताओं के वरदान स्वरूप जन्मे थे। महाभारत और रामायण की कथा के अनुसार राम और पांडव दोनों ही अयोन‌िज थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रामायण और महाभारत की 10 समान बातें, यकीनन चौंक जाएंगे

10 similarity between ramayan and mahabharat
रामसीता पांडव

रामायण और महाभारत के नायक की बात करें तो रामायण के नायक भगवान श्री राम को चौदह साल का वनवास म‌िला था। महाभारत में भी इसी तरह की घटना का उल्लेख म‌िलता है। महाभारत के नायक पांडवों को द्युत क्रीड़ा में हारने के बाद 13 वर्ष का वनवास और 1 वर्ष का अज्ञातवास म‌िला था। यानी इन्हें भी कुल 14 साल तक घर से न‌िकलकर वनवास‌ियों की तरह भटकना पड़ा था।

विज्ञापन

रामायण और महाभारत की 10 समान बातें, यकीनन चौंक जाएंगे

10 similarity between ramayan and mahabharat
महाभारत अर्जुन

दोनों महाकाव्यों में नायकों के व‌िवाह में एक बड़ी समानता है। रामायण में भगवान राम को सीता से व‌िवाह के ल‌िए धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाना पड़ा था। हालांक‌ि इस क्रम में धनुष टूट गया था। महाभारत में नायक अर्जुन को द्रौपदी से व‌िवाह करने के ‌ल‌िए धनुष बाण से मछली की आंख भेदना पड़ा था। यहां एक और समानता यह है क‌ि व‌िवाह के समय राम और पांडव दोनों ही राजमहल से बाहर थे। राम ऋष‌ियों की सहायता के ल‌िए वन में थे और पांडव लाक्षागृह से बच न‌िकलने के बाद वन में भटक रहे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed