फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानें शनि की सनसनी दूर करने से लेकर सुख-समृद्धि दिलाने वाले पीपल की पूजा के अचूक उपाय

Tue, 02 Jul 2019 10:48 AM IST
Madhukar Mishra धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: Madhukar Mishra Updated Tue, 02 Jul 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
know significance of peepal puja best remedies
पीपल की पूजा के लाभ

सनातन परंपरा में पवित्र पीपल के वृक्ष की पूजा का अत्यधिक महत्व है। लोगों की आस्था से जुड़े इस वृक्ष के पीछे भी उद्देश्य इसका संरक्षण करना है क्योंकि वैज्ञानिक दृष्टि से पीपल का पेड़ रात में भी ऑक्सीजन प्रदान करता है। वहीं धार्मिक दृष्टि से बात करें तो स्वयं भगवान श्रीकृष्ण ने कहा है कि वृक्षों में मैं पीपल हूं। देवत्व से जुड़े इस वृक्ष की छांव में जाने पर हमें सकारात्मक ऊर्जा की अनुभूति होती है। कुंडली से जुड़े तमाम ग्रह दोषों को शांत करने में भी पीपल की पूजा काफी लाभदायक होती है। पीपल की पूजा से जुड़े ऐसे ही चमत्कारी उपायों को जानने के लिए आगे की स्लाइड क्लिक करें —  

know significance of peepal puja best remedies
पीपल की पूजा के लाभ

1.
शनिवार के दिन जल में गुड़ या शक्कर मिलाकर पीपल को जल देने और तेल का दीपक जलाने से भी शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इस उपाय को शनिवार के साथ प्रतिदिन भी जारी रख सकते हैं।

know significance of peepal puja best remedies
पीपल की पूजा के लाभ

2.
पीपल कै पेड़ के नीचे बैठकर ध्यान-साधना और ईश्वर की आराधना करने से जीवन से जुड़ी सभी बाधाएं दूर होती हैं और मनोकामाएं पूरी होती हैं। इस उपाय को अमावस्या के दिन करने से शीघ्र लाभ होता है और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति भी होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
know significance of peepal puja best remedies
पीपल की पूजा के लाभ

3.
पीपल के पत्ते पर सोमवार अथवा अपने जन्म नक्षत्र वाले दिन तोड़ कर धूप-दीप दिखाने के बाद उस पर सिंदूर से “ह्रिं” लिख कर अपने कार्य स्थल पर रखें। पीपल की इस पूजा का उपाय से धन संबंधी बाधाएं दूर होंगी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी। 

विज्ञापन
know significance of peepal puja best remedies
पीपल की पूजा के लाभ

4.
पीपल के वृक्ष की 'ॐ नमो नारायणाय' मंत्र का जप करते हुए परिक्रमा करने भगवान विष्णु की कृपा से सुखों की प्राप्ति होती है और सभी दु:ख और कष्ट दूर होते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed