फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Holika Dahan Timing 2021: आज इस समय पर होगी होलिका दहन, जानें आर्थिक समस्याओं को दूर करने के सरल उपाय

Sun, 28 Mar 2021 11:38 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 28 Mar 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
today holika dahan muhurat holika dahan ka time and holi 2021 totke upay dhulandi totke
होलिका दहन 2021 - फोटो : अमर उजाला

Holika Dahan Timing: ज्योतिष मान्यता के अनुसार, होली का दिन ऐसा है जिस पर किए गए उपाय बहुत ही जल्दी लाभ प्रदान करते हैं। इस दिन कुछ सरल उपायों को करके आप शारीरिक,मानसिक और आर्थिक समस्याओं को कुछ हद तक कम कर सकते हैं,तो आइए जानते हैं कौनसे हैं ये उपाय और होलिक दहन का शुभ मुहूर्त...

today holika dahan muhurat holika dahan ka time and holi 2021 totke upay dhulandi totke
holi 2021 - फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन का शुभ मुहूर्त Holika Dahan Shubh Muhurat 2021
पंचांग के अनुसार होलिका दहन का मुहूर्त 28 मार्च को शाम 18 बजकर 37 मिनट से रात्रि 20 बजकर 56 मिनट तक रहेगा यानि 02 घंटे 20 मिनट तब होलिका दहन का मुहूर्त बना हुआ है। इसी मुहूर्त में होलिका दहन करना अत्यंत शुभ है। 
today holika dahan muhurat holika dahan ka time and holi 2021 totke upay dhulandi totke
होलिका दहन 2021 - फोटो : अमर उजाला

आर्थिक समस्याओं के लिए उपाय

 

  • यदि आपको बार-बार धन हानि हो रही है,तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप होली के दिन अपने घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें और उस पर चौमुखा दीपक जलाएं। दीपक जलाते समय माँ लक्ष्मी से धन हानि से बचने की प्रार्थना करें। जब दीपक बुझ जाए तो उसे  जलती हुई होली की अग्नि में श्रद्धापूर्वक डाल दें,फायदा होगा ।
  • यदि आपके व्यापार या नौकरी में बरकत न हो रही हो, तो 7 साबुत गोमती चक्र लेकर उन्हें गंगाजल से शुद्ध करके होलिका दहन की रात में शिवलिंग का अभिषेक करते हुए अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपको व्यापार में फायदा होगा और नौकरी में तरक्की के अवसर भी प्राप्त होंगे।
  • घर की सुख-समृद्धि एवं धन आगमन के लिए होली की अग्नि में घी में भिगोई हुई पांच लौंग, पांच बताशे और एक पान का पत्ता अवश्य चढ़ाना चाहिए,भगवान विष्णु का स्मरण करते हुए होली की परिक्रमा करें ।
विज्ञापन
विज्ञापन
today holika dahan muhurat holika dahan ka time and holi 2021 totke upay dhulandi totke
होलिका दहन में जलते अखिलेश यादव व मायवती के पोस्टर। - फोटो : amar ujala
नजर दोष और भय मुक्ति के लिए उपाय
  •  यदि आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा अधिक है या बुरी शक्तियां है, तो इस समस्या को दूर करने के लिए आप होली की थोड़ी-सी अग्नि को अपने घर ले आएं और पूरे घर में उसे घुमाकर अपने घर के आग्नेय कोण में उस अग्नि को तांबे या मिट्टी के पात्र में रख दें। उसी अग्नि से सरसों के तेल का अखंड दीपक जलाएं।
  •  यदि आपको बुरे सपने आते हैं या आपको अज्ञात भय लगता है तो होली के दिन एक जूट वाला नारियल, काले तिल व पीली सरसों एक साथ लेकर उसे सात बार अपने सिर के ऊपर उतार कर जलती होलिका में डाल देने से आपकी ये समस्या दूर हो जाएगी।
  • होलिका दहन के दूसरे दिन जली हुई होली की राख को घर लाकर उसमें थोड़ी सी राई व नमक मिलाकर पूरे घर में छिड़काव कर लें। ऐसा करने घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
विज्ञापन
today holika dahan muhurat holika dahan ka time and holi 2021 totke upay dhulandi totke
Holika Dahan
बीमारी दूर करने के लिए कुछ उपाय
  • यदि राहु के अशुभ प्रभाव के कारण आपको परेशानी है या बीमारी पीछा नहीं छोड़ती है तो एक सूखा गोला लेकर उसमें अलसी का तेल, काले तिल और थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें,लाभ होगा।
  • होली की थोड़ी सी राख ले आएं और इसे किसी कपड़े या कागज में लपेटकर बीमार व्यक्ति के तकिए के नीचे रखें ऐसा करने से धीरे-धीरे बीमारी दूर होगी,रोगी स्वस्थ्य होता जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed