{"_id":"605b5ab75a8a7e60ed7b3295","slug":"hanuman-ji-puja-on-holi-2021-pooja-kaise-kare","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"होली की रात को इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, जमकर बरसेगा पैसा","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
होली की रात को इस विधि से करें हनुमान जी की पूजा, जमकर बरसेगा पैसा
होली रंगों का उत्सव है। हर साल फाल्गुन माह की पूर्णिमा को होलिका दहन के अगले दिन होली खेली जाती है। इस साल होलिका दहन 28 मार्च को है और होली 29 मार्च को खेली जाएगी। धार्मिक दृष्टि से होली का बेहद ही महत्वपूर्ण त्योहार है। मान्यता है कि होली के दिन हनुमान जी की पूजा की जाए तो व्यक्ति को कष्टों से मुक्ति मिल सकती है।
2 of 5
Hanuman Ji Puja On Holi
- फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन की रात को स्नान करें। हनुमान जी के सामने बैठकर उनकी पूजा करें। हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करें। साथ ही उन्हें लाल रंग की लंगोट चढ़ाएं। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करें। हनुमान चालीसा का पाठ उसके पश्चात आरती करें। अंत में प्रसाद अर्पित करें। होली की रात हनुमान चालीसा और बजरंग बाण का जाप करना बेहद ही शुभ माना जाता है।
3 of 5
होलिका दहन 2021
- फोटो : अमर उजाला
होलिका दहन के समय परिक्रमा लेते समय अग्नि में चना, मटर, गेहूं, अलसी अवश्य डालें। इसे धन लाभ का अचूक उपाय माना गया है। वहीं होली वाली रात पीपल के पेड़ के नीचे घी का दीपक जलाकर, पीपल के पेड़ की सात परिक्रमा लगाएं। ऐसा करने से जीवन में आ रही सभी आर्थिक बाधाओं को दूर किया जा सकता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
होलिका दहन 2021
- फोटो : demo pic
होलिका दहन के दिन घर के मुखिया को होलिका दहन में एक लौंग एक बताशा और एक पान का पत्ता चढ़ाना चाहिए। तत्पश्चात होलिका की तीन परिक्रमा करते हुए होलिका में सूखे नारियल की आहुति देनी चाहिए। इससे ना केवल सभी कष्ट दूर होते हैं वरन् घर में सुख समृद्धि भी बढ़ती है।
विज्ञापन
5 of 5
होलिका दहन 2021
- फोटो : अमर उजाला
यदि आप अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात 21 गोमती चक्र को शिवलिंग पर चढ़ा दें, औऱ सुबह उनको उठाकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें। यह उपाय आपकी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकता है।
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।