फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shani Jayanti 2025: शनि जयंती पर इस विधि से करें शनि महाराज की पूजा, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

Thu, 01 May 2025 06:21 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा कुमारी Updated Thu, 01 May 2025 06:21 AM IST
सार

इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस तिथि पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है।

विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know shani dev puja vidhi
आमतौर पर धार्मिक ग्रंथों में शनि महाराज के प्रभाव और उनकी महिमा का उल्लेख देखने को मिलता है। कहा जात - फोटो : adobe

Shani Jayanti 2025: हिंदू धर्म में शनि देव की पूजा का विशेष महत्व माना गया है, उनकी आराधना से व्यक्ति को रोग, कर्ज और शत्रुओं से मुक्ति प्राप्त होती हैं। ज्योतिष में उन्हें न्यायाधीश का स्थान प्राप्त है और शनि सभी जातकों को उनके कर्मों के आधार पर फल देते हैं।



आमतौर पर धार्मिक ग्रंथों में शनि महाराज के प्रभाव और उनकी महिमा का उल्लेख देखने को मिलता है। कहा जाता है कि जो लोग लक्ष्य को पूरा करने में कड़ी मेहनत और हमेशा अच्छे कर्म करते हैं, उनपर शनिदेव हमेशा मेहरबान रहते हैं। इस दौरान प्रभु का आशीर्वाद और उनकी कृपा प्राप्ति के लिए ज्येष्ठ माह को सबसे शुभ माना गया है।

दरअसल, ज्येष्ठ माह की अमावस्या को शनि जयंती मनाई जाती है। इस तिथि पर भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था और इस साल 27 मई 2025 को शनि जयंती मनाई जाएगी। इस तिथि पर कृत्तिका और रोहिणी नक्षत्र के साथ सुकर्मा योग बन रहा है। इस संयोग में पूजा करने पर साढ़ेसाती व ढैय्या का प्रभाव कम हो सकता है। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि के बारे में जानते हैं।

Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know shani dev puja vidhi
Shani Jayanti 2025 - फोटो : adobe stock
शनि जयंती तिथि
  • ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि प्रारंभ: 26 मई , सोमवार, दोपहर 12:11 मिनट पर
  • ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि समाप्त: 27 मई , मंगलवार, रात्रि 8: 31 मिनट पर
  • शनि जयंती 27 मई 2025, मंगलवार को मनाई जाएगी।
Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know shani dev puja vidhi
Shani Jayanti 2025 - फोटो : freepik

शनि जयंती पूजन विधि

  • शनि जयंती के दिन सुबह ही स्नान कर लें और साफ वस्त्रों को धारण करें।
  • इसके बाद शनि मंदिर में जाकर सबसे पहले शनिदेव को  सरसों का तेल चढ़ाएं।
  • फिर तिल, उड़द, और लौंग अर्पित करें।
  • अब महाराज के समक्ष दीपक जलाएं।
  • इस बीच 'शनि बीज मंत्र' (ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ) का जप करें।
  • शनि चालीसा और शनि जयंती की कथा का पाठ करें।
  • अब शनि महाराज की आरती करें।
  • अंत में शनि देव का नाम लेते हुए लोहा, जामुन, काला तिल, काले जूते तेल, का दान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know shani dev puja vidhi
Shani Jayanti 2025 - फोटो : अमर उजाला
शनि गायत्री मंत्र
ॐ शनैश्चराय विदमहे छायापुत्राय धीमहि ।

शनि बीज मंत्र
ॐ प्रां प्रीं प्रों स: शनैश्चराय नमः ।।

शनि स्तोत्र
ॐ नीलांजन समाभासं रवि पुत्रं यमाग्रजम ।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम ।।
विज्ञापन
Shani Jayanti 2025 date and shubh yog know shani dev puja vidhi
Shani Jayanti 2025 - फोटो : freepik
शनिदेव को प्रसन्न करने वाले सरल मंत्र
"ॐ शं शनैश्चराय नमः"
"ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः"
"ॐ शन्नो देविर्भिष्ठयः आपो भवन्तु पीतये। सय्योंरभीस्रवन्तुनः।।

शनि का पौराणिक मंत्र
ऊँ ह्रिं नीलांजनसमाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम। छाया मार्तण्डसम्भूतं तं नमामि शनैश्चरम्।।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed