{"_id":"6af1c28c7141f369810fb246","slug":"govardhan-puja-2026-aarti-shri-govardhan-maharaj-ki-in-hindi-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा में जरूर पढ़ें ये आरती, श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज...","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
गोवर्धन पूजा में जरूर पढ़ें ये आरती, श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज, तेरे माथे मुकुट विराज...
Mon, 09 Nov 2026 06:24 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:24 PM IST
सार
10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी परिक्रमा करते हैं और आरती की जाती है।
विज्ञापन
गोवर्धन पूजा 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पंचदिवसीय पर्व दीपोत्सव के चौथे दिन गोवर्धन पूजा का त्योहार मनाया जाता है। हिंदू धर्म में इस त्योहार का विशेष महत्व होता है। हर वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाया जाता है। इसे अन्नकूट पर्व के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर पूजा-पाठ और परिक्रमा की जाती है। गोवर्धन पूजा के दिन भगवान श्रीकृष्ण को 56 व्यंजनों का भोग लगाया जाता है। गोवर्धन पूजा पर गाय, गोवर्धन पर्वत की पूजा आरती करने का विशेष महत्व होता है। आइए जानते हैं गोवर्धन भगवान की पूजा के दौरान की जाने वाली आरती....
56 भोग की परंपरा
मान्यता के अनुसार इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों को बचाने के लिए और इंद्र का घमंड तोड़ने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत उठाया था। इंद्र अपनी शक्ति से लगातार 7 दिनों तक ब्रज में मूसलाधार बारिश कराते रहे। तब भगवान कृष्ण ने लगातार सात दिनों तक भूखे-प्यासे रहकर अपनी उंगली पर गोर्वधन पर्वत को उठाएं रखा। इसके बाद उन्हें सात दिनों और आठ पहर के हिसाब से 56 व्यंजन खिलाए गए थे, तभी से ये 56 तरह के भोग लगाने की शुरूआत हुई।
क्या है अन्नकूट
अन्नकूट बनाने के लिए कई तरह की सब्जियां, दूध और मावे से बने मिष्ठान और चावल का प्रयोग किया जाता है। अन्नकूट में ऋतु संबंधी अन्न, फल, सब्जियां का प्रसाद बनाया जाता है। इस दिन गोवर्धन पूजा में भगवान कृष्ण के साथ धरती पर अन्न उपजाने में मदद करने वाले सभी देवों भी आराधना की जाती है।
विज्ञापन
भगवान गोवर्धन जी आरती
श्री गोवर्धन महाराज, ओ महाराज,
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तोपे पान चढ़े तोपे फूल चढ़े,
तोपे चढ़े दूध की धार।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरी सात कोस की परिकम्मा,
और चकलेश्वर विश्राम
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे गले में कण्ठा साज रहेओ,
ठोड़ी पे हीरा लाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
तेरे कानन कुण्डल चमक रहेओ,
तेरी झाँकी बनी विशाल।
तेरे माथे मुकुट विराज रहेओ।
गिरिराज धरण प्रभु तेरी शरण।
करो भक्त का बेड़ा पार