फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Do these 5 remedies on Sunday Surya Devta will shower his blessings wealth and prosperity will increase

Sunday Remedies: रविवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय, भगवान सूर्यदेव की बरसेगी कृपा, धन-धान्य में होगी बढ़ोतरी

Sat, 26 Apr 2025 04:28 PM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Apr 2025 04:28 PM IST
सार

SuryaDev Puja Remedies: आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और बरकत बनी रहे, तो रविवार के दिन ये 5 काम जरूर करें।

विज्ञापन
Do these 5 remedies on Sunday Surya Devta will shower his blessings wealth and prosperity will increase
रविवार के दिन जरूर करें ये 5 उपाय - फोटो : freepik.com

विस्तार

हर दिन कुछ न कुछ खास होता है, लेकिन रविवार का दिन भगवान सूर्यदेव का माना जाता है। सूर्यदेव को रोशनी, ऊर्जा, सेहत और सफलता का देवता माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि रविवार को कुछ खास और अच्छे काम किए जाएं, तो भगवान सूर्यदेव खुश होते हैं और अपनी कृपा बरसाते हैं। इस दिन कुछ खास काम करने से जीवन में धन, सुख और सेहत में बढ़ोतरी होती है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अगर आप चाहते हैं कि आपके घर में हमेशा खुशहाली और बरकत बनी रहे, तो रविवार के दिन ये 5 काम जरूर करें।
विज्ञापन


1. सूर्यदेव को जल चढ़ाएं
रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। फिर एक तांबे के लोटे में साफ जल भरें। उसमें थोड़ा सा लाल चंदन, कुछ अक्षत यानी कि चावल और लाल फूल डालें। इसके बाद पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सूर्यदेव को जल चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय "ॐ घृणि सूर्याय नमः" मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है और धन-संपत्ति बढ़ती है।
विज्ञापन


2. घर को साफ रखें
रविवार को अपने घर खासकर मुख्य दरवाजे और पूजा स्थल की अच्छे से सफाई करें। सफाई के बाद घर में चंदन, गुलाब या केवड़े की खुशबू वाला धूप या अगरबत्ती जलाएं। इससे घर का वातावरण पवित्र और शांतिपूर्ण बनता है। माना जाता है कि साफ-सुथरे और खुशबूदार घर में मां लक्ष्मी का वास होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


3. जरूरतमंदों को दान करें
रविवार के दिन गरीबों या जरूरतमंद लोगों को तांबे का बर्तन, लाल कपड़े, गेहूं, गुड़ और मसूर की दाल दान करना बहुत शुभ होता है। दान करने से पुराने कर्मों का बोझ हल्का होता है और जीवन में आ रही आर्थिक समस्याएं दूर होने लगती हैं। साथ ही दान से पुण्य भी मिलता है।

4. सूर्य मंत्र का पाठ करें
रविवार को सूर्याष्टक का पाठ करना बहुत लाभकारी माना गया है। इनका पाठ करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन मजबूत बनता है और जीवन में आने वाली परेशानियों से छुटकारा मिलता है। कार्यक्षेत्र में भी तरक्की के रास्ते खुलते हैं।


5. लाल रंग का प्रयोग करें
रविवार को लाल रंग का वस्त्र पहनना बहुत शुभ माना जाता है। आप चाहें तो लाल रंग की कोई वस्तु भी खरीद सकते हैं या किसी जरूरतमंद को लाल रंग का कपड़ा दान कर सकते हैं। लाल रंग सूर्यदेव का प्रतीक है, इसलिए इससे उनका आशीर्वाद बना रहता है। ऐसा करने से आपकी जिंदगी में हमेशा खुशहाली बनी रहती है। 


 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed