फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Spirituality ›   Religion ›   Shri Yantra Place it in the right place in the house Know the Remedies and other Details inside

Shri Yantra: लक्ष्मीजी की विशेष कृपा पाने के लिए कैसे करें श्रीयंत्र की स्थापना, जानें नियम

Sat, 26 Apr 2025 11:59 AM IST
दीक्षा पाठक धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Apr 2025 11:59 AM IST
सार

Vastu Tips: भारतीय घरों मंदिरों में ज्यादातर लोगों के यहां श्रीयंत्र स्थापित देखा जाचा है क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, जो धन और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। लेकिन, अगर इसे गलत तरीके से स्थापित किया जाए तो इसके विपरीत असर भी हो सकता है।

विज्ञापन
Shri Yantra Place it in the right place in the house Know the Remedies and other Details inside
इन कामों से मां लक्ष्मी होती हैं प्रसन्न - फोटो : freepik.com

विस्तार

जब भी माता लक्ष्मी की पूजा होती है तो श्री यंत्र की स्थापना जरूर की जाती है। माना जाता है कि ऐसा करने से माता लक्ष्मी काफी प्रसन्न भी होती हैं। श्रीयंत्र एक ऐसा खास और पवित्र यंत्र है, जिसे सही तरीके से स्थापित करने पर यह आपके जीवन में सुख, समृद्धि और धन ला सकता है। भारतीय घरों मंदिरों में ज्यादातर लोगों के यहां श्रीयंत्र स्थापित देखा जाचा है क्योंकि यह देवी लक्ष्मी का प्रतीक है, जो धन और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं। लेकिन, अगर इसे गलत तरीके से स्थापित किया जाए तो इसके विपरीत असर भी हो सकता है। तो आज के इस लेख में हम श्रीयंत्र की सही स्थापना और इससे जुड़ी जरूरी बातों के बारे में जानेंगे। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सही स्थान का करें चुनाव
श्रीयंत्र को हमेशा सही दिशा में स्थापित करना चाहिए। इसे उत्तर, ईशान (उत्तर-पूर्व) या पश्चिम दिशा में रखा जाता है, क्योंकि इन दिशाओं में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है। श्रीयंत्र को इन दिशाओं में रखने से इसका प्रभाव बढ़ता है और यह आपके जीवन में खुशहाली लाता है। घर में भी हमेशा सुख-समृद्धि बनी रहती है।
विज्ञापन


साफ-सुथरी जगह पर ही रखें श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को जिस स्थान पर रखा जाए, वह स्थान साफ और पवित्र होना चाहिए। श्रीयंत्र को गंदे या अव्यवस्थित स्थान पर नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे यंत्र का प्रभाव कम हो सकता है। यह जरूरी है कि श्रीयंत्र को एक ऐसे स्थान पर रखें, जो शांत और साफ हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


संकल्प लेना है जरूरी
श्रीयंत्र की स्थापना से पहले संकल्प लेना चाहिए। संकल्प आपके मन में एक उद्देश्य और इच्छाओं को पूरा करने की भावना पैदा करता है। यह आपके कार्यों को सही दिशा में मार्गदर्शन करता है और आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करता है।

क्या है पूजा विधि
श्रीयंत्र की स्थापना के बाद नियमित रूप से पूजा करनी चाहिए। पूजा करते समय विशेष मंत्रों का जाप करना चाहिए। ये मंत्र श्रीयंत्र की ऊर्जा को बढ़ाते हैं और इसे प्रभावी बनाते हैं। पूजा से यंत्र की शक्ति सक्रिय होती है और यह आपके जीवन में समृद्धि लाने का कारण बनता है।


जरूर करें लक्ष्मी पूजा
 श्रीयंत्र की स्थापना के समय देवी लक्ष्मी की पूजा करना भी बहुत जरूरी होता है। देवी लक्ष्मी की पूजा से यंत्र में अधिक शक्ति आती है और यह आपके जीवन में धन और समृद्धि का मार्ग खोलती है। श्रीयंत्र की सही विधि से पूजा और स्थापना करने से यह आपके जीवन में समृद्धि और सुख ला सकता है। इसलिए इसे श्रद्धा और ध्यान से स्थापित करें ताकि इसका पूरा प्रभाव प्राप्त हो सके।


 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed