{"_id":"6af1acb9f021921a800ca55b","slug":"govardhan-puja-2026-date-puja-vidhi-kyun-karte-hai-gober-ke-parvat-ki-prikrma-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा 2026: जानिए क्यों करते हैं गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और क्या हैं नियम","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
गोवर्धन पूजा 2026: जानिए क्यों करते हैं गोबर से बने गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा और क्या हैं नियम
Mon, 09 Nov 2026 06:31 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 09 Nov 2026 06:31 PM IST
सार
गोवर्धन पूजा पर गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाया जाता है और इसकी परिक्रमा करते हुए विधि-विधान के साथ पूजा होती है। आइए जानते हैं क्यों करते हैं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा।
विज्ञापन
govardhan puja 2026
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंगलवार, 10 नवंबर को गोवर्धन पूजा है। यह पर्व दिवाली के अगले दिन यानी कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। हिंदू धर्म में गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी काफी प्रचलित है। इस दिन गाय के गोबर से घर के आंगन या खुली जगहों पर गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाते हैं और उनकी पूजा करते हैं। गोवर्धन पूजा के दिन घर में बने गोवर्धन पर्वत की आकृति की परिक्रमा करने का विशेष विधान होता है। आइए जानते हैं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा क्यों की जाती है और इसके क्या हैं नियम आइए जानते हैं।
विज्ञापन
क्यों करते हैं गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा?
पौराणिक कथा के अनुसार, द्वापर युग में जब देवराज इंद्र ने ब्रज में मूसलाधार वर्षा कराई, तब भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों और गायों की रक्षा के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी अंगुली पर उठा लिया था। लगातार 7 दिनों तक मूसलाधार वर्षा से सात दिनों तक सभी ब्रजवासी और सभी गायें पर्वत के नीचे सुरक्षित रहें। इसके बाद इंद्रदेव ने भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। इसके बाद श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा कर उसके प्रति कृतज्ञता प्रकट करने का संदेश दिया। धार्मिक मान्यता है कि तभी से गोवर्धन परिक्रमा की परंपरा शुरू हुई। गोवर्धन पूजा के दिन गाय के गोबर से पर्वत की आकृति बनाने का विधान है। सात परिक्रमाएं करने के पीछे भी मान्यता है कि ब्रजवासियों ने सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत के नीचे शरण ली थी। ऐसी धार्मिक मान्यता है कि गोवर्धन पूजा के दिन श्रद्धापूर्वक पर्वत की परिक्रमा करने से चारों धामों की यात्रा के समान पुण्य फल प्राप्त होता है।
विज्ञापन
कैसी करनी चाहिए परिक्रमा ?
- दिवाली के दूसरे दिन गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व होता है। इस दिन पूजा के बाद गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा करना और भी शुभ माना जाता है। परिक्रमा हमेशा दक्षिणावर्ती करना चाहिए।
विज्ञापन
- एक बार परिक्रमा शुरू करने पर उसको बीच में नहीं छोड़ना चाहिए। गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा 7 बार करनी चाहिए।
- गोवर्धन पर्वत की सात बार परिक्रमा करने के दौरान लगातार भगवान श्रीकृष्ण और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें।
- परिक्रमा के दौरान जल और खील-बताशे को गोवर्धन पर्वत पर लगातार अर्पित करते रहना चाहिए।
गोवर्धन पर्वत की पूजा में रखें इन नियमों का ख्याल
- गोवर्धन पर्वत को बनाते समय गाय के गोबर का ही इस्तेमाल करें।
- पूजा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन पर्वत पर पूजन सामग्री जरूर अर्पित करें।
- गोवर्धन पूजा पर किसी को कठोर वचन न बोलें और सादा भोजन ग्रहण करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।