फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Shivratri 2025: सावन शिवरात्रि पर वृषभ समेत इन राशि वालों को नौकरी-कारोबार में होगा विशेष लाभ

Wed, 16 Jul 2025 11:48 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Wed, 16 Jul 2025 11:48 AM IST
सार

Sawan Shivratri 2025:  पंचांग के मुताबिक सावन शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।

विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Rajyog these three zodiac singh wil get more benefits in job and career
Sawan Shivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

Sawan Shivratri 2025 Rajyog: प्रेम-भक्ति का महीना सावन महादेव की उपासना के लिए बेहद शुभ है। इस माह भोलेनाथ की आराधना करने से साधक को विशेष लाभ की प्राप्ति होती हैं। इसके अलावा पूरे शिव परिवार की कृपा जीवन पर बनी रहती हैं। इस दौरान जहां सावन सोमवार के व्रत का महत्व है, वहीं शिवरात्रि महाकाल को प्रसन्न करने का सबसे बड़ा अवसर है।



पंचांग के मुताबिक सावन शिवरात्रि कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि पर मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा-अर्चना करने से वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं। इसके अलावा कन्याओं को मनचाहा वर प्राप्ति के योग का निर्माण भी होता है।

इस वर्ष 23 जुलाई 2025 को सावन शिवरात्रि है। यह तिथि न केवल धार्मिक बल्कि ज्योतिष दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। दरअसल, इस साल सावन शिवरात्रि पर गुरु और चंद्रमा का दुर्लभ गजकेसरी राजयोग बना रहेगा। ऐसे में कुछ राशियों को नौकरी, निवेश और निजी जीवन में विशेष लाभ मिल सकता है। आइए इनके नाम जानते हैं।

Sawan Shivratri 2025 Rajyog these three zodiac singh wil get more benefits in job and career
Sawan Shivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

वृषभ राशि
सावन शिवरात्रि वृषभ राशि वालों के लिए लाभकारी साबित होगी। करियर में अच्छे परिणाम मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। इस दौरान जो लोग नौकरी को लेकर कई समय से मेहनत कर रहे हैं महादेव की कृपा से उन्हें सफलता मिल सकती है।

मार्केटिंग, सेल्स या ऑनलाइन काम कर रहे लोगों के वेतन में वृद्धि की संभावना बन रही है। करियर में अच्छा मुकाम हासिल हो सकता है। प्रेम विवाह का प्रस्ताव आने की संभावनाएं हैं।

Sawan Shivratri 2025 Rajyog these three zodiac singh wil get more benefits in job and career
Sawan Shivratri 2025 - फोटो : daily rashifal

सिंह राशि
सिंह राशि वालों को नौकरी के मनचाहे अवसर मिलेंगे। आपके अटके काम इस अवधि में पूर्ण होते हुए नजर आएंगे। इस समय छात्रों को विशेष लाभ मिल सकता है। शिक्षा में चल रही समस्याएं गुरुजन की सहायता से दूर होगी।

कुछ अच्छे परिणाम आपके मिलने की उम्मीदें हैं। आर्थिक उन्नति के भी योग बन रहे हैं। नौकरी या व्यवसाय में आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। जो लोग बेरोजगार हैं उनको नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sawan Shivratri 2025 Rajyog these three zodiac singh wil get more benefits in job and career
Sawan Shivratri 2025 - फोटो : अमर उजाला

तुला राशि
तुला राशि वालों को निवेश में अच्छा लाभ मिलने के योग है। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। इस दौरान रिश्तेदारों के साथ आपके संबंध अच्छे होंगे। परिवार की जिम्मेदारियों को आप अच्छे से निभा पाएंगे। व्यापार में अच्छा खासा मुनाफा होगा।
12 Zodiac Signs: ज्योतिष में 12 राशियां ही क्यों होती है? समझें इसका ज्योतिषीय गणित
अचानक से कोई बड़ा लाभ आपको मिल सकता है। विदेश यात्रा या किसी अच्छे कॉलेज की मनोकामना पूरी होगी। सिंगल लोगों के लिए विवाह का अच्छा प्रस्ताव आ सकता है। आपके अटके काम पूरे होने से लाभ मिलने के योग है।


Panchang: क्या होता है पंचांग, इसे कैसे देखा जाता है? जानिए ज्योतिष में इसका महत्व
Shani Vakri 2025: मीन राशि में शनि हुए वक्री, जानें मिथुन राशि पर कैसा पड़ेगा प्रभाव
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed