फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2025: सावन में क्यों की जाती है हनुमान जी की पूजा ? जानिए कारण और महत्व

Tue, 15 Jul 2025 12:37 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Tue, 15 Jul 2025 12:37 PM IST
सार

Sawan 2025: शास्त्रों के मुताबिक सावन भगवान शिव का प्रिय माह है और इस अवधि में प्रभु पृथ्वी पर आकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त उपासना-उपवास भी रखते हैं। 

विज्ञापन
Lord Hanuman worship importance in Sawan 2025 in hindi disprj
Lord Hanuman Worship - फोटो : adobe

Lord Hanuman Worship: 11 जुलाई 2025 से सावन महीने की शुरूआत हो चुकी है। इसका समापन 9 अगस्त 2025 को होगा। यह हिंदू कैलेंडर का पांचवां महीना है, जो शिव भक्तों के लिए बेहद खास है। शास्त्रों के मुताबिक सावन भगवान शिव का प्रिय माह है और इस अवधि में प्रभु पृथ्वी पर आकर भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। साथ ही भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए शिवभक्त उपासना-उपवास भी रखते हैं। इस दौरान आने वाला सोमवार और भी शुभ होता है। इस दिन महादेव को जल चढ़ाने पर सभी रोग दूर होते हैं। इसके अलावा सावन के मंगलवार को हनुमान जी की आराधना से भी भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक हनुमान जी को भगवान शिव का ही रूद्र अवतार माना जाता है। इसलिए सावन में उनकी पूजा-अर्चना का विधान है। इससे संकटमोचन और महाकाल दोनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए इसके महत्व को जानते हैं।



Sawan 2025: श्रावण मास में हरे वस्त्रों को पहनने का क्या है महत्व, जानिए शिव-शक्ति से इसका संबंध

Lord Hanuman worship importance in Sawan 2025 in hindi disprj
Lord Hanuman Worship - फोटो : adobe stock

सावन में हनुमान पूजन का महत्व और लाभ
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन में हनुमान जी की उपासना से साधक के दुखों का अंत होता है। साथ ही व्यक्ति के बल में वृद्धि होती हैं और मन नकारात्मकता से दूर रहता है।

Lord Hanuman worship importance in Sawan 2025 in hindi disprj
Lord Hanuman Worship - फोटो : adobe stock

सावन में हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाने पर मंगल दोष का प्रभाव भी कम होता है। इस दौरान आप हर मंगलवार को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर पीपल के पत्ते पर राम लिखे। इसके बाद इसे माला के रूप में तैयार करें और हनुमान जी को पहनाएं। इससे वह प्रसन्न होते हैं और भक्तों के बड़े से बड़ा संकट टल जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Lord Hanuman worship importance in Sawan 2025 in hindi disprj
Lord Hanuman Worship - फोटो : adobe stock

वहीं सावन में नियमित रूप से श्री हनुमान चालीसा का पाठ करना कल्याणकारी होता है। इससे शत्रु पर विजय प्राप्त, रोग, कर्ज और तनाव दूर होता है। साथ ही मानसिक और शारीरिक बल मिलता है।

इन पांच संकेत से जानिए भोलेनाथ आपके ऊपर हैं प्रसन्न, बरसने लगती है शिव कृपा

विज्ञापन
Lord Hanuman worship importance in Sawan 2025 in hindi disprj
Lord Hanuman Worship - फोटो : adobe stock
भय नाश करने के लिए हनुमान मंत्र  
हं हनुमंते नम:।

स्वास्थ्य के लिए
नासै रोग हरे सब पीरा, जपत निरंतर हनुमत बीरा

संकट दूर करने का मंत्र
ॐ नमो हनुमते रूद्रावताराय सर्वशत्रुसंहारणाय सर्वरोग हराय सर्ववशीकरणाय रामदूताय स्वाहा।

कर्ज मुक्ति के मंत्र 
ॐ नमो हनुमते आवेशाय आवेशाय स्वाहा।
 

Sawan 2025: जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में होता है ये बड़ा अंतर, जानें पूजा के नियम और महत्त्व

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed