Sawan Putrada Ekadashi 2024: आज पुत्रदा एकादशी है। वहीं इस माह में आने वाली पुत्रदा एकादशी को सभी व्रतों में विशेष माना गया है। मान्यताओं के अनुसार पुत्रदा एकादशी का ये व्रत हर साल सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को रखा जाता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा का विधान है।
Putrada Ekadashi 2024: आज है पुत्रदा एकादशी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
सावन में कब है पुत्रदा एकादशी ?
पुत्रदा एकादशी तिथि की शुरुआत 15 अगस्त की सुबह 10 बजकर 26 मिनट से होगी। इसका समापन 16 अगस्त सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार 16 अगस्त 2024 को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
शुभ योग
पंचांग के अनुसार पुत्रदा एकादशी के दिन प्रीति योग का निर्माण हो रहा है। माना जाता है कि इस योग में लक्ष्मीनारायण की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती हैं। इस दिन प्रीति योग दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहने वाला है।
पुत्रदा एकादशी पूजा विधि
पुत्रदा एकादशी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करना चाहिए। इसके बाद भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की एक साथ पूजा करें। पूजा के दौरान उन्हें पीले वस्त्र, केला, नारियल, मिठाई आदि अर्पित जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से पूजा का संपूर्ण फल प्राप्त होता है। फिर पुत्रदा एकादशी की व्रत कथा पढ़ें। बाद में आरती करें। इसके बाद भगवान विष्णु से सुख-समृद्धि की कामना करते हुए पूजा समाप्त करें।
ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी! जय जगदीश हरे।
भक्तजनों के संकट क्षण में दूर करे॥
जो ध्यावै फल पावै, दुख बिनसे मन का।
सुख-संपत्ति घर आवै, कष्ट मिटे तन का॥ ॐ जय...॥
मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूं किसकी।
तुम बिनु और न दूजा, आस करूं जिसकी॥ ॐ जय...॥
तुम पूरन परमात्मा, तुम अंतरयामी॥
पारब्रह्म परेमश्वर, तुम सबके स्वामी॥ ॐ जय...॥
तुम करुणा के सागर तुम पालनकर्ता।
मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥ ॐ जय...॥
तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
किस विधि मिलूं दयामय! तुमको मैं कुमति॥ ॐ जय...॥
दीनबंधु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥ ॐ जय...॥
विषय विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, संतन की सेवा॥ ॐ जय...॥
तन-मन-धन और संपत्ति, सब कुछ है तेरा।
तेरा तुझको अर्पण क्या लागे मेरा॥ ॐ जय...॥
जगदीश्वरजी की आरती जो कोई नर गावे।
कहत शिवानंद स्वामी, मनवांछित फल पावे॥ ॐ जय...॥
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।