फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan 2021: आज से सावन का पवित्र महीना शुरू, भूलकर भी ना करें ये सात गलतियां

Sun, 25 Jul 2021 05:44 AM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 25 Jul 2021 05:44 AM IST
विज्ञापन
sawan month 2021 start from 25 july always follow these rules during sawan shiva puja
सावन शिव पूजा विधि - फोटो : अमर उजाला

हिंदू धर्म में सावन का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। दरअसल देवशयनी एकादशी तिथि पर संसार के पालनकर्ता भगवान विष्णु चार महीनों के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और भगवान शंकर सृष्टि के संचालन का भार अपने कंधों पर ले लेते हैं। शिव भक्तों के लिए सावन का महीना बहुत ही पवित्र और शिव की आराधना के लिए शुभ माना गया है।  सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा की जाती है। ऐसी मान्यता है कि सावन के महीने में सोमवार को व्रत रखने और भगवान शंकर की पूजा करने वाले जातक को मनवांछित जीवनसाथी प्राप्त होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है। विवाहित औरतें यदि श्रावण महीने का सोमवार व्रत रखती हैं तो उन्हें भगवान शंकर सौभाग्य का वरदान देते हैं। सावन के महीने में शिवलिंग पर जल अभिषेक करने से कई गुणा फायदा मिलता है।  सावन के महीने में व्रत, उपासना और नियमों का पालन विशेष रूप से किया जाता है। सावन के महीने में भूलकर भी कुछ काम नहीं करना चाहिए।

sawan month 2021 start from 25 july always follow these rules during sawan shiva puja
shivling

1- सावन के पवित्र महीने में खाने-पीने की चीजों में विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। पवित्र महीने में मांस-मछली खाने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा खाने में लहसुन-प्याज का भी प्रयोग करना भी वर्जित होता है। सावन में सादा भोजन करना चाहिए। 

sawan month 2021 start from 25 july always follow these rules during sawan shiva puja
shivling
2- सावन में हरी पत्तेदार सब्जियों का त्याग करना अच्छा माना जाता है क्योंकि सावन में हरी सब्जियों में पित्त बढ़ाने वाले तत्व की मात्रा बढ़ जाती है। इसके अलावा सावन के महीने में कीट-पतंगों की संख्या बढ़ जाती है जो सेहत के लिए हानिकारक होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan month 2021 start from 25 july always follow these rules during sawan shiva puja
shivling
3- कभी भी शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। शिवलिंग पुरुष तत्व से संबंधित है।
विज्ञापन
sawan month 2021 start from 25 july always follow these rules during sawan shiva puja
shivling
4- सावन के महीनों में दूध का सेवन कम करना चाहिए। यही बात बताने के लिए सावन में शिव जी का दूध से अभिषेक करने की परंपरा शुरू हुई। वैज्ञानिक मत के अनुसार इन दिनों दूध पित्त बढ़ाने का काम करता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed