Sawan 2021 Festival Calendar: रविवार, 25 जुलाई 2021 से सावन का पवित्र महीना शुरू हो गया है। हिंदू धर्म में सावन महीने का विशेष महत्व होता है, क्योंकि यह महीना भगवान भोलेनाथ को अत्यंत ही प्रिय होता है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह साल का पांचवां महीना होता है। भगवान शिव का महीना होने के कारण पूरे माह में शिवजी की विशेष पूजा-आराधना की जाती है। शिवभक्तों के लिए यह महीना अपने आराध्य देव की भक्ति और उनकी कृपा पाने के लिए विशेष होता है। इस माह में भोलनाथ की पूजा करने और शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी तरह की मनोकामनाएं अवश्य ही पूरी होती है। सावन के महीने में आने वाले सोमवार व्रत का भी बहुत महत्व होता है। सोमवार का दिन भगवान शिव का माना गया है इसलिए इस दिन व्रत रखने और शिव मंदिर जाकर भोलेनाथ को जल व बिल्ब पत्र चढ़ाने की परंपरा है। श्रावण के महीने में काँवर यात्रा का आयोजन किया जाता है। जिसमें शिवभक्त प्रसिद्ध ज्योर्तिलिंग के दर्शन कर उन्हें गंगा जल अर्पित करते हैं। सावन महीने में शिवभक्ति और ज्योर्तिलिंग के दर्शन करने से सभी तरह की मनोकामनाएं पूरी होती है। 25 जुलाई से शुरू होने वाले सावन महीने में भगवान शिव के दर्शन जरूर करना चाहिए। आइए कुछ तस्वीरें से करें भगवान शिव के दर्शन और पाएं उनकी कृपा...
{"_id":"60fb96838ebc3e5853239a13","slug":"sawan-2021-festival-calendar-list-sawan-month-start-from-25-july-2021-sawan-month-calander-2021-images-of-lord-shiva","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sawan Calendar 2021: आज से सावन का महीना शुरू, यहां करें भगवान शिव के दर्शन","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Sawan Calendar 2021: आज से सावन का महीना शुरू, यहां करें भगवान शिव के दर्शन
Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
sawan 2021: 25 जुलाई से शुरू होने वाले सावन महीने में भगवान शिव के दर्शन जरूर करना चाहिए।
- फोटो : अमर उजाला
sawan 2021
- फोटो : अमर उजाला
इस वर्ष सावन का महीना 25 जुलाई के आरंभ हो रहा है और पहला सावन सोमवार, 26 जुलाई को है। सावन का महीना 22 अगस्त तक रहेगा। इस वर्ष पूरे सावन महीने में चार श्रावण सोमवार आएंगे।
सावन सोमवार की तारीखें-
पहला सोमवार- 26 जुलाई 2021
दूसरा सोमवार- 02 अगस्त 2021
तीसरा सोमवार- 09 अगस्त 2021
चौथा सोमवार- 16 अगस्त 2021
सावन सोमवार की तारीखें-
पहला सोमवार- 26 जुलाई 2021
दूसरा सोमवार- 02 अगस्त 2021
तीसरा सोमवार- 09 अगस्त 2021
चौथा सोमवार- 16 अगस्त 2021
sawan 2021
- फोटो : अमर उजाला
हिंदू धर्म में सावन का महीना ही बहुत पवित्र माना गया है। इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा और उनका जलाभिषेक किया जाता है। मान्यता है सावन का महीना भगवान शिव को बहुत प्रिय होता है। इस कारण से भक्तों की सभी मनोकामनाएं जल्द ही पूरी हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
sawan 2021
- फोटो : अमर उजाला
Sawan 2021: सावन के महीने भगवान शिव का गंगाजल से अभिषेक और विधि-विधान से पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। पूजा में शिवजी की प्रिय चीजें अर्पित की जाती हैं और इन्हीं में से बेलपत्र शामिल है। बेल पत्र भोलेनाथ को प्रिय है।
विज्ञापन
sawan 2021
- फोटो : अमर उजाला
Sawan 2021: यजुर्वेद में भगवान शिव का अभिषेक करने का फल बताया गया है। गन्ने के रस से शीघ्र विवाह श्री एवं धन प्राप्ति, शहद कर्जमुक्ति एवं पूर्ण पति का सुख, दही से पशुधन की वृद्धि, कुश एवं जल से आरोग्य शरीर, मिश्री एवं दूध से उत्तम विद्या प्राप्ति, कच्चे दूध से पुत्र सुख और गाय के घी द्वारा रुद्राभिषेक करने पर सर्वकामना पूर्ण होती है। भगवान रूद्र को भस्म, लाल चंदन,रुद्राक्ष, आक का फूल, धतूरा फल, बिल्व पत्र और भांग विशेष रूप से प्रिय हैं अतः इन्ही पदार्थों से श्रावण सोमवार को शिवपूजन करें।