फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rangbhari Ekadashi 2025: कब है रंगभरी एकादशी? जानें शुभ मुहूर्त और पारण समय

Fri, 28 Feb 2025 11:26 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 11:26 AM IST
सार

Rangbhari Ekadashi Shubh Muhurat: पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन की इस एकादशी पर भगवान शिव ने माता पार्वती को काशी ले जाकर उन्हें गुलाल अर्पित किया था। इसी कारण इस एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है।

विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2025 Date Shubh Muhurat And Paran Samay Rangbhari Ekadashi Kab Hai
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : amar ujala

Rangbhari Ekadashi Kab Hai: हर महीने के कृष्ण और शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि पर व्रत का आयोजन किया जाता है। फाल्गुन माह में मनाई जाने वाली एकादशी को रंगभरी एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से साधक सभी पापों से मुक्त हो जाता है। 


पौराणिक कथा के अनुसार, फाल्गुन की इस एकादशी पर भगवान शिव ने माता पार्वती को काशी ले जाकर उन्हें गुलाल अर्पित किया था। इसी कारण इस एकादशी को रंगभरी एकादशी के नाम से जाना जाता है। आइए, इस लेख में हम आपको रंगभरी एकादशी की तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त, और व्रत पारण का समय बताएंगे।

March 2025 Vrat Tyohar List: होली से लेकर चैत्र नवरात्रि तक सभी प्रमुख व्रत-त्योहार, यहां देखें पूरी लिस्ट

March Ekadashi 2025: मार्च में कब-कब है एकादशी? यहां देखें तिथि और महत्व

Kharmas 2025: 14 या 15 मार्च कब से लगेगा खरमास ? जानें सही डेट और समापन की तिथि

Rangbhari Ekadashi 2025 Date Shubh Muhurat And Paran Samay Rangbhari Ekadashi Kab Hai
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : अमर उजाला

रंगभरी एकादशी तिथि कब? 
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ:  09 मार्च, रात्रि 07: 45 मिनट से  
फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि समाप्त: 10 मार्च, प्रातः 07: 44 मिनट पर  
इस प्रकार से 10 मार्च को रंगभरी एकादशी व्रत किया जाएगा।

Rangbhari Ekadashi 2025 Date Shubh Muhurat And Paran Samay Rangbhari Ekadashi Kab Hai
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : instagram

रंगभरी एकादशी शुभ मुहूर्त 
ब्रह्म मुहूर्त: प्रातः 04:59 मिनट से 05:48 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02:30 मिनट से 03:17 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - सायं 06: 24 मिनट से 06:49 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12: 07 मिनट से 12:55 मिनट तक

विज्ञापन
विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2025 Date Shubh Muhurat And Paran Samay Rangbhari Ekadashi Kab Hai
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : instagram

रंगभरी एकादशी 2025 व्रत पारण समय 
रंगभरी एकादशी व्रत पारण का शुभ मुहूर्त:  11 मार्च, प्रातः 06:35 मिनट से 08:13 मिनट तक है। 
रंगभरी एकादशी व्रत का पारण करने के बाद श्रद्धा अनुसार अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि दान करने से साधक को जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

विज्ञापन
Rangbhari Ekadashi 2025 Date Shubh Muhurat And Paran Samay Rangbhari Ekadashi Kab Hai
रंगभरी एकादशी 2025 - फोटो : Adobe stock

रंगभरी एकादशी का महत्व 
रंगभरी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ-साथ भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा की जाती है। इस दिन व्रत रखने से सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है। आंवले के पेड़ की भी इस दिन विधिपूर्वक पूजा की जाती है। रंगभरी एकादशी पर किसी मंदिर में आंवला वृक्ष लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है। इसके अलावा, इस दिन काशी विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है। रंगभरी एकादशी के व्रत का पारण करने के बाद श्रद्धा के अनुसार अन्न, धन और अन्य वस्तुओं का दान करना चाहिए।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed