फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Masan Holi 2025 Date: बनारस में कब मनाई जाएगी मसान होली? जानें कैसे आरंभ हुई ये परंपरा

Fri, 28 Feb 2025 07:52 AM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 28 Feb 2025 07:52 AM IST
सार

Masan Holi in Varanasi : सनातन धर्म में होली का पर्व विशेष महत्व रखता है। इसे सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक माना जाता है। होली के दिन मित्र और परिवार के सदस्य मिलकर रंगों का आनंद लेते हैं। देशभर में बनारस की मसान होली बहुत प्रसिद्ध है, जहां शिव भक्त चिता की राख से होली मनाते हैं।
 

विज्ञापन
Masan Holi 2025 Date Time When is Masan Holi in Varanasi know the significance and history
मसान होली 2025 - फोटो : amar ujala

Kab Hai Masan Holi 2025: होली के दिन लोगों में एक अद्भुत उत्साह देखने को मिलता है। देश के विभिन्न हिस्सों में होली मनाने के कई अनोखे तरीके हैं, जिनका विशेष महत्व है। इस दिन लोग एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर खुशियों का जश्न मनाते हैं। उत्तर प्रदेश के बनारस में होली का पर्व एक विशेष तरीके से मनाया जाता है। यहां होली से कुछ दिन पहले विश्वनाथ मंदिर और मणिकर्णिका घाट पर चिता की राख से होली खेली जाती है, जिसे मसान होली के नाम से जाना जाता है। आइए जानते हैं कि मसान होली कब है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

Swastika: घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक बनाने का क्या है महत्व? जानें इसे बनाने का नियम

Shani Dev Ki Puja: जानें शनिदेव को तेल चढ़ाने की सही विधि, इस मंत्र के जाप से बरसेगी कृपा

Holashtak 2025: कब से शुरू हो रहे हैं होलाष्टक? जानें इस दौरान क्या करें और क्या न करें

Masan Holi 2025 Date Time When is Masan Holi in Varanasi know the significance and history
मसान होली 2025 - फोटो : अमर उजाला
कब है मसान होली?
इस वर्ष मसान होली 11 मार्च को मनाई जाएगी। पौराणिक कथा के अनुसार, महादेव ने रंगभरी एकादशी के दिन मां पार्वती का गौना कराकर उन्हें काशी लाया था। उस समय उन्होंने सभी के साथ गुलाल से होली खेली थी। लेकिन भूत, प्रेत, जीव और जंतु इस पर्व को नहीं मना सके। इसके बाद, उन्होंने रंगभरी एकादशी के अगले दिन मसान की होली खेली। माना जाता है कि तभी से चिता की भस्म से मसान होली मनाने की परंपरा शुरू हुई।
Masan Holi 2025 Date Time When is Masan Holi in Varanasi know the significance and history
मसान होली 2025 - फोटो : PTI
क्यों मनाई जाती है मसान होली?
मसान होली, जिसे चिता भस्म होली के नाम से भी जाना जाता है, एक विशेष खेल है जो कई वर्षों से मनाया जा रहा है। यह होली भगवान शिव को समर्पित है और इसे मृत्यु पर विजय का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान भोलेनाथ ने यमराज को पराजित करने के बाद चिता की राख से होली खेली थी। इसी कारण से हर साल इस दिन को विशेष रूप से मनाने की परंपरा है। यह उत्सव दो दिनों तक चलता है। इसमें पहले दिन लोग चिता की राख एकत्रित करते हैं और दूसरी दिन उसी राख से होली खेलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Masan Holi 2025 Date Time When is Masan Holi in Varanasi know the significance and history
मसान होली 2025 - फोटो : PTI

कैसे मनाई जाती है? 
मसान की होली का आयोजन विशेष रूप से काशी के मणिकर्णिका घाट पर बड़े धूमधाम से किया जाता है। इस दिन साधु और शिव भक्त महादेव की पूजा-अर्चना करते हैं और हवन का आयोजन करते हैं। इसके बाद चिता की भस्म से होली खेली जाती है। इस दौरान मणिकर्णिका घाट "हर-हर महादेव" के जयकारों से गूंज उठता है, जो एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत करता है। इस पावन अवसर पर साधु और शिव भक्त एक-दूसरे को चिता की भस्म लगाकर सुख, समृद्धि और वैभव के साथ महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन
Masan Holi 2025 Date Time When is Masan Holi in Varanasi know the significance and history
मसान होली 2025 - फोटो : अमर उजाला

होली 2025 की तिथि और समय
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की पूर्णिमा की तिथि 13 मार्च को सुबह 10:35 बजे शुरू होगी और इसका समापन 14 मार्च को दोपहर 12:23 बजे होगा। इस प्रकार, 13 मार्च को होलिका दहन किया जाएगा और अगले दिन, यानी 14 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा।



डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed