फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kharmas 2025: 14 या 15 मार्च कब से लगेगा खरमास ? जानें सही डेट और समापन की तिथि

Sat, 01 Mar 2025 06:34 AM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Sat, 01 Mar 2025 06:34 AM IST
सार

Kharmas 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। यह साल में दो लगता है, जो लगभग एक महीना तक रहता है।

विज्ञापन
Kharmas 2025 date time and significance know kab hai Kharmas
Kharmas 2025 - फोटो : अमर उजाला

Kharmas 2025: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक जब भी सूर्यदेव धनु या मीन राशि में प्रवेश करते हैं, तब खरमास लगता है। यह साल में दो लगता है, जो लगभग एक महीना तक रहता है। इस दौरान पहला खरमास मार्च-अप्रैल के महीने में लगता है, जबकि दूसरा दिसंबर-जनवरी में आता है। मान्यता है कि खरमास शुरू होते ही घरों में शादी-विवाह, नई खरीदारी, यात्रा, मुंडन, जनेऊ और अन्य मांगलिक कार्यों पर रोक लगा दी जाती है। दरअसल, खरमास की अवधि में भगवान सूर्य देव गुरु बृहस्पति के घर जाते ही अपने तेज को कम कर लेते हैं। ऐसे में सूर्य की स्थिति कमजोर मानी जाती है और सभी शुभ कार्यों पर रोक लगा दी जाती हैं। वहीं ज्योतिषियों की मानें तो वर्तमान में सूर्य कुंभ राशि में विराजमान है और वह जल्द मीन में प्रवेश करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि साल 2025 का पहला खरमास कब से शुरू  होने वाला है।

Kharmas 2025 date time and significance know kab hai Kharmas
Kharmas 2025 - फोटो : Adobe Stock

कब लगेगा खरमास 2025  ?
वर्तमान में भगवान सूर्य कुंभ राशि में स्थित है और वह 13 मार्च तक भी इसी राशि में रहेंगे। ज्योतिष गणना के अनुसार सूर्यदेव 14 मार्च 2025 को मीन राशि में प्रवेश करेंगे। ऐसे में 14 मार्च 2025 से ही खरमास की शुरुआत होगी।

Kharmas 2025 date time and significance know kab hai Kharmas
Kharmas 2025 - फोटो : Adobe Stock

खरमास समापन
पंचांग के अनुसार सूर्यदेव 14 अप्रैल 2025 के दिन मीन राशि से निकलकर मेष में विराजित होंगे। इसलिए 14 अप्रैल को खरमास समाप्त होगा। मान्यता है कि खरमास समाप्त होने के बाद एक बार फिर घरों में शादी-विवाह, गृह प्रवेश व अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी।

Career Remedies: करियर में सफलता पाने के लिए भगवान गणेश के इन मंत्रों का करें जाप

विज्ञापन
विज्ञापन
Kharmas 2025 date time and significance know kab hai Kharmas
Kharmas 2025 - फोटो : Adobe Stock
सूर्य का वेदोक्त मंत्र

ऊँ आकृष्णेनेति मंत्रस्य हिरण्यस्तूपऋषि, त्रिष्टुप छनद:
सविता देवता, श्री सूर्य प्रीत्यर्थ जपे विनियोग: ।

मंत्र : ऊँ आ कृष्णेन राजसा वत्र्तमानों निवेशयन्नमृतं मत्र्य च ।
हिरण्ययेन सविता रथेना देवो याति भुवनानि पश्यन् ।
विज्ञापन
Kharmas 2025 date time and significance know kab hai Kharmas
Kharmas 2025 - फोटो : Adobe Stock
सूर्य ग्रह के 12 मंत्र
  • ॐ आदित्याय नमः।
  • ॐ सूर्याय नमः।
  • ॐ रवेय नमः।
  • ॐ पूषणे नमः।
  • ॐ दिनेशाय नमः।
  • ॐ सावित्रे नमः।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed